{"_id":"6ab43bc6aef791f4b90b83c3","slug":"youth-tied-to-a-tree-and-beaten-over-allegations-of-buffalo-theft-allahabad-news-c-407-1-nan1015-20602-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: भैंस चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: भैंस चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा
Thu, 24 Sep 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सेमरी बनका गांव में एक युवक को भैंस चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के अनुसार, कौंधियारा के सेहरा गांव निवासी युवक रात के समय गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। ग्रामीणों ने उसे भैंस चोर समझ लिया और पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह करीब आठ बजे उसे छोड़ दिया गया।
इस मामले में एसीपी करछना कुंज लता ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है। मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।