{"_id":"65ec16e9ba314a9422052711","slug":"youth-from-kaundhiara-consumed-poison-died-during-treatment-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कौंधियारा के युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कौंधियारा के युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
Sat, 09 Mar 2024 01:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:29 PM IST
सार
शुक्रवार सुबह उसके दोस्त मोनू ने फोनकर जहर खाने की बात बताई। इसके बाद आननफानन में उसे कौंधियारा सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। उधर दोपहर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जहर।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार निवासी संदीप साहू (33) ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। एसआरएन अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था, जहां दोपहर बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मकान मालिक ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार के बेगूसराय का संदीप आठ साल की उम्र में भटककर जारी बाजार पहुंच गया था। यहां अजय ने अपने घर में उसे रख लिया था। बड़ा होने पर संदीप वाहन चलाने लगा था। अजय ने बताया कि संदीप को नशे की लत लग गई थी। इसकी वजह से छह साल पहले उसे उन्होंने अपने घर से निकाल दिया था। उसके बाद से मोहल्ले शिवम के घर में कमरा लेकर रहने लगा था। वहां जाने के बाद वह क्षेत्र के कई लोगों से लाखों रुपये उधार ले लिया था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह उसके दोस्त मोनू ने फोनकर जहर खाने की बात बताई। इसके बाद आननफानन में उसे कौंधियारा सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। उधर दोपहर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
लड़की ने फोन कर कही संदीप ऐसा नहीं कर सकता
अजय ने बताया कि संदीप की हालत बिगड़ने पर उसका फोन उन्होंने ही लिया था। एसआरएन पहुंचने पर संदीप के मोबाइल पर एक लड़की का फाेन आया। उसने कहा संदीप से मेरी बात कराइए। उन्होंने जब बताया कि वह जहरीला पदार्थ खा लिया है तो लड़की ने कहा कि आप मजाक कर रहे हैं, संदीप ऐसा नहीं कर सकता। परिचय पूछने पर उसने फोन काट दिया।