{"_id":"69fa57e7e46f65931a01fe4f","slug":"youth-dies-in-accident-teenagers-condition-critical-allahabad-news-c-417-1-gd11004-5998-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हादसे में युवक की मौत, किशोर की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हादसे में युवक की मौत, किशोर की हालत गंभीर
Wed, 06 May 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 06 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
- फोटो : Samvad
मेजा थाना क्षेत्र के नीबी हुलका के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में शीतला प्रसाद भारतीय (22) की मौत हो गई। जबकि विकास कुमार (15) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भीरपुर के देहली भगेसर गांव निवासी शीतला प्रसाद भारतीय पुत्र अमरनाथ भारतीय बरात में जा रहा था। उसके साथ गांव का विकास कुमार पुत्र परमेश कुमार भी था।
जैसे ही वे मेजा क्षेत्र के नीबी हुलका के पास पहुंचे कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हा गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से शीतला प्रसाद को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में ही शीतला प्रसाद की माैत हो गई। वहीं विकास कुमार को भीरपुर में भर्ती कराया गया।