{"_id":"66459f96da901e5f340f0f7a","slug":"young-man-who-had-come-to-his-in-laws-house-to-bid-farewell-to-his-wife-was-murdered-with-a-shovel-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Crime : पत्नी की विदाई कराने ससुराल आए युवक की हत्या, घर से कुछ दूर खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Crime : पत्नी की विदाई कराने ससुराल आए युवक की हत्या, घर से कुछ दूर खेत में मिला शव
Thu, 16 May 2024 11:25 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 May 2024 11:25 AM IST
सार
ससुराल में पत्नी की विदाई कराने आए युवक का शव घर से कुछ दूर पर स्थित मूंग के खेत में मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पास में फावड़ा पड़ा हुआ था। पत्नी की विदाई को लेकर काफी दिनों से विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस मौके पहुंच गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उतरांव थाना क्षेत्र के चक सिकंदर गांव में ससुराल आए युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित मूंग के खेत में मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। शव के पास चप्पल व फावड़ा का बेट पड़ा मिला। स्निफर डॉग और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शुरुआती छानबीन में पुलिस को ससुरालियों पर ही हत्या का संदेह है। पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसके कारण पत्नी मायके रह रही थी। ससुराली विदाई करने के लिए तैयार नहीं थे और युवक विदाई कराने पर अड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के बींदा गांव निवासी लालमणि (45) पुत्र टंटू उर्फ सूरज मंगलवार की शाम को पत्नी संतरा देवी की विदाई कराने के लिए अपनी ससुराल उतरांव थाना क्षेत्र के चक सिकंदर गांव में गया था। रात में उसकी हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव घर से कुछ दूर पर स्थित मूंग के खेत में मिला। मौके पर चप्पल और फावड़ा का बेट मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। खोजी कुत्ते और फिंगर प्रिंट की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
लालमणि दो भाइयों में छोटा था। वह मजदूरी करता था। उसके तीन बेटियां हैं। हत्या का शक फिलहाल ससुरालियों पर जताया जा रहा है। उतरांव के थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी मय फोर्स ने बताया कि घटना को लेकर संतरा देवी व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल विदाई को लेकर कई महीने से विवाद होने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।