फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yoga has broken the bounds of caste and religion

योग ने तोड़ दी है जाति-धर्म और देश की सीमाएं

Thu, 22 Jun 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 22 Jun 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
Yoga has broken the bounds of caste and religion
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बुधवार की सुबह सिविल लाइंस स्थित संगीत समिति भगवामय हो गई। यहां भगवा टीशर्ट पहने सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया। रिमझिम फुहारों से मौसम के खुशनुमा हो जाने से यहां योग करने वाले लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने भी लोगों को खूब उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज योग ने जाति, धर्म और देश की सीमाएं तोड़ दी है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव ने योगाभ्यास करने के साथ यह भी कहा कि योग ही लोगों को आपस में जोड़ता है। आज सारी दुनिया भारत के इस ज्ञान को मान चुकी है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से लगातार तीसरे वर्ष आयोजित योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डा. बीबी अग्रवाल की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला भी लगाया गया। यहां डा. एलएस ओझा, डा. मिलन मुखर्जी, डा. जीएस सिन्हा आदि की मौजूदगी में सुबह योग दिवस की शुरूआत आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक मनोज जी और योग प्रशिक्षक सरोज योगी ने की। यहां योगाभ्यास करने वालों को भगवा टीशर्ट और कालाी टोपी वितरित की गई। इस दौरान लोगों को तमाम योगासन सिखाए गए। इस अवसर पर इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, पूर्व पार्षद विजय वैश्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में आचार्य शान्तनु जी महाराज ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर योगगुरु गोपाल जी यादव और सरोज योगी को सम्मानित किया गया। यहां धन्यवाद ज्ञापन डा. एलएस ओझा ने किया।
विज्ञापन


योग दिवस पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य मेले में तकरीबन पांच हजार लोगों ने प्रयाग संगीत समिति में अपने चेकअप कराए। इस दौरान हीमोग्लोबिन, ईसीजी, बीपी आदि के साथ कई तरह की जांच नि:शुल्क की गई। संयोजक बीबी अग्रवाल के मुताबिक बच्चों के लिए पेटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। इसमें डा. सबिता अग्रवाल और निशा यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed