फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Women threaten to stage sit-in protest over power crisis

Prayagraj News: बिजली संकट पर महिलाओं ने दी धरने की चेतावनी

Fri, 22 May 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 22 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Women threaten to stage sit-in protest over power crisis
क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली की सुचारू आपूर्ति न होने के कारण ग्रामीणों और व्यापारियों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। कस्बे की निवासी उषा देवी ने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार नहीं लाया गया, तो कस्बे की महिलाएं एक मजबूत संगठन बनाकर विभाग की लापरवाही के खिलाफ मुख्य चौराहे पर उतरकर उग्र धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार द्विवेदी ने भी विभागीय कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाया है। उन्होंने बताया कि कस्बे की लगभग तीन हजार से अधिक आबादी के बीच महज एक पुराना ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है, जिसमें आए दिन तकनीकी कमियां आती रहती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक महीने पहले जब मुख्य ट्रांसफाॅर्मर जल गया था, तो अभियंता आशीष कुमार ने उसकी जगह एक दूसरा पुराना और जर्जर ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिया। जिससे बिजली व्यवस्था दयनीय हो गई है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में अचानक लोड बढ़ जाता है और अत्यधिक तापमान होने के कारण तार गर्म होकर जल जा रहे हैं। यही वजह है कि पुराना ट्रांसफाॅर्मर और तार लोड नहीं संभाल पा रहे हैं। इस समस्या को जल्द ही दुरुस्त करवा दिया जाएगा। बाजार में उपयुक्त जगह की तलाश की जा रही है, जहां 25 केवी का एक और नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया जा सके ताकि बिजली के लोड को बांटा जा सके और लोगों को राहत मिल सके। -- आशीष कुमार , अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed