फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   woman was attacked with a slap for protesting against eve-teasing was pressurizing her to withdraw the case

Prayagraj : चापड़ से हमलाकर महिला की नाक काटी, छेड़छाड़ के केस में सुलह न करने पर वारदात

Sat, 12 Nov 2022 08:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 08:34 PM IST
सार

शिवकुटी मुहल्ले की रहने वाली एक महिला पर मुहल्ले के ही कुछ युवकों ने चापड़ से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरगुल सुनकर आरोपी भाग खड़े हुए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एसआरएन में भर्ती कराया।

विज्ञापन
woman was attacked with a slap for protesting against eve-teasing was pressurizing her to withdraw the case
महिला पर हमला। - फोटो : demo pic

विस्तार

शिवकुटी में छेड़छाड़ के केस में सुलह न करने पर मारपीट के बाद 30 वर्षीय महिला पर चापड़ से हमला किया गया। इसमें उसकी नाक कट गई। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति ने पड़ोसी सेवानिवृत्त दीवान व उसके दो बेटों समेत पांच पर केस दर्ज कराया है।  पीड़िता परिवार के  साथ शिवकुटी के नया पुरवा में रहती है। पति ने बताया कि शनिवार सुबह 11.30 बजे उसकी पत्नी खाना बना रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मनीष सोनकर, अपने भाई मयंक, पिता रिटायर दीवान दीपचंद व जयराम व सोनम के साथ घर में घुस आया। 

विज्ञापन



मयंक चापड़, दीपचंद ने तमंचा, मनीष ने सरिया व जयराम व सोनम हाथ में डंडा लिए हुए थे। उन्होंने पूर्व में दर्ज मुकदमे में सुलह करने को कहा। विरोध करने पर पत्नी पर हमला बोल दिया। इस दौरान उसका सिर फूट गया और चापड़ से हमले में उसकी नाक कट गई। लहूलुहान होकर वह चीखने लगी तो आसपास के लोग दौड़े। जिस पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। सूचना पर पहले 112 और फिर शिवकुटी पुलिस पहुंच गई। महिला को पहले बेली और फिर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन

मई में हुई थी घटना, पिता व दो पुत्र थे नामजद
पीड़िता के पति ने बताया कि 15 मई को आरोपी मनीष ने घर में अकेला पाकर उसकी पत्नी से अश्लील हरकत की थी। शिकायत पर रात में आठ बजे मनीष, अपने भाई मयंक व पिता दीपचंद के साथ घर में घुस आया और उसे व उसकी पत्नी और भतीजी को जमकर पीटा था। इस मामले में तीनों पर केस दर्ज हुआ था। इसी मुकदमे में सुलह का दबाव बनाया जा रहा था।

प्राणघातक हमले में भी हैं नामजद
महिला पर हमले के चारों आरोपी प्राणघातक हमले में भी नामजद हैं। 16 सितंबर को यह घटना हुई थी। आरोप है कि उन्होंने जीतेंद्र कुमार सोनकर व उसकी बेटी दीपाली को लाठी-डंडे, लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला किया था। इसमें उनका सिर फूटने के साथ ही हाथ भी टूट गया था। इसमें पत्नी रेनू ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 

विज्ञापन

शिवकुटी पुलिस पर गंभीर आरोप
एसआरएन अस्पताल में परिजनों व रिश्तेदारों ने शिवकुटी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि आरोपी मोहल्ले में दबंगई करते फिरते हैं। पूर्व में आपराधिक मामलों में नामजद हैं। इसके बावजूद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। मई में हुई घटना में मुकदमा लिखने के बावजूद कार्रवाई नहीं की। जबकि सितंबर में हुई घटना में भी केवल एक आरोपी को जेल भेजा। यही वजह थी के आरोपियों का दुस्साहस बढ़ता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed