फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traffic jams dot the path of celebration; rain slows down vehicles on Raksha Bandhan

प्रयागराज : खुशियों की राह में जगह-जगह जाम, रक्षाबंधन पर बारिश ने रोक दी वाहनों की रफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 09:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Aug 2026 09:04 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर जगह-जगह जाम की बाधा सामने आई। शहर की सड़कों पर शुक्रवार को वाहनों का दबाव बढ़ा तो तेज बारिश ने दिक्कतों की रही-सही कसर भी पूरी कर दी।

विज्ञापन
Traffic jams dot the path of celebration; rain slows down vehicles on Raksha Bandhan
प्रयागराज में दोपहर बारिश के बाद रामबाग इलाके में पानी भर गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रक्षाबंधन पर जगह-जगह जाम की बाधा सामने आई। शहर की सड़कों पर शुक्रवार को वाहनों का दबाव बढ़ा तो तेज बारिश ने दिक्कतों की रही-सही कसर भी पूरी कर दी। यातायात व्यवस्था की दशा-दिशा बिगड़ गई। जलभराव से वाहनों की रफ्तार थम गई। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन

त्योहार की खुशियां मनाने वालों को जाम और बारिश की चुनौतियों से जूझना पड़ा। हालात यह हो गए कि सामान्य दिनों में जो दूरी पांच से दस मिनट में तय हो जाती थी, उसे पूरा करने में आधे से एक घंटे तक लग गए। राखी के पर्व पर घरों से निकले लोग जाम में फंस गए और कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए।

विज्ञापन

दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक हुई बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। जलभराव वाले कई स्थानों पर सुरक्षित निकलने के लिए वाहन चालकों काे दूसरी लेन का सहारा लेना पड़ा। इसकी वजह से पहले से जाम का दबाव झेल रहे मार्गों पर यातायात और धीमा हो गया। इसका असर चौक, फाफामऊ, सोहबतियाबाग, जॉर्जटाउन, अल्लापुर, तेलियरगंज, हीवेट रोड, मीरापुर और बलुआघाट समेत अन्य मार्गों पर देखने को मिला। यहां घंटों यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिविल लाइंस क्षेत्र में बारिश और त्योहार की भीड़ के साथ सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों ने यातायात की रफ्तार रोक सी दी। बाजारों में दुकानों के आसपास बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से सड़कें संकरी पड़ गईं। आड़े-तिरछे खड़े वाहन बड़ी चुनौती बन गए। हाईकोर्ट पानी टंकी, मेडिकल चौराहा, ऑटो सेल्स चौराहा समेत कई स्थानों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।

बारिश थमी, पर परेशानी बनी रही

तेज बारिश थमने के बाद भी कई स्थानों पर जलभराव और वाहनों की अधिक संख्या होने से यातायात सामान्य होने में समय लगा। जहां सड़कों, चौराहों पर पानी जमा था, वहां वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed