{"_id":"60f95b7ff76dec419c00b54e","slug":"woman-throws-one-year-old-innocent-child-from-runnig-train-husband-jumps-to-save-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने चलती ट्रेन से मासूम को फेंका, पिता ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने चलती ट्रेन से मासूम को फेंका, पिता ने कूदकर बचाई जान
Thu, 22 Jul 2021 09:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 Jul 2021 09:59 PM IST
सार
- पति के साथ मुंबई जा रही थी महिला, छिंवकी स्टेशन पर घटना
विज्ञापन
Prayagraj News
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंवकी स्टेशन पर बृहस्पतिवार को महिला ने अपने दुधमुंहे बच्चे को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। यह देख बेटे को बचाने के लिए पिता भी ट्रेने से नीचे कूद गया और फिर मासूम की जान बच सकी। जानकारी पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे। लेकिन पति ने किसी तरह की शिकायत नहीं की। गनीमत रही कि मासूम को हल्की चोट ही आईं और वह सुरक्षित है।
मिर्जापुर के पड़री थाना निवासी शिवम सिंह बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी अंशू देवी व एक साल के बेटे अभिनव सिंह के साथ जनता एक्सप्रेस से मुुंबई जा रहा था। वह ट्रेन के बी-2 कोच में सफर कर रहा था। ट्रेन करीब पौने आठ बजे छिंवकी स्टेशन पर पहुंची, तभी किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद जैसे ही ट्रेन चली, वैसे ही अंशू ने बेटे को प्लेटफार्म के दूसरी साइड में फेंक दिया। यह देखकर कोच में बैठे यात्री स्तब्ध रह गए। उधर बेटे को बचाने के लिए शिवम ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी और ट्रैक से मासूम को उठाकर गले लगा लिया।
तब तक ट्रेन काफी आगे निकल चुकी थी। जानकारी पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची और कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिसके बाद अंशू को सतना स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतार लिया गया। गनीमत रही कि जिस वक्त घटना हुई, रेलवे ट्रैक पर कोई दूसरी ट्रेन नहीं आ रही थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जीआरपी प्रभारी राकेश कुमार राय ने बताया कि अंशू मानसिक रूप से कमजोर है और उसका इलाज चल रहा है। शिवम मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और कोरोना संक्रमण काल के दौरान वह अपने घर आया हुआ था।