फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman's body found in bush, fear of murder after rape

झाड़ी में मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका, कॉल डिटेल्स से पता चलेगा कौन है कातिल

Tue, 19 Nov 2019 01:21 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in bush, fear of murder after rape
सरायममरेज के वारी गांव में सड़क किनारे युवती की हत्याकर शव फेंके जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : PHOOLPUR

फूलपुर/प्रतापपुर। सराय ममरेज के वारी-दुर्गागंज मार्ग पर नई बस्ती गांव के सामने सोमवार को एक युवती की बेरहमी से हत्या कर शव सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पुलिस को पास में ही उसका मोबाइल मिला, जिसके आधार पर पता चला कि मोबाइल जौनपुर के मीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का है। वह घर से लापता है। पुलिस की एक टीम मीरपुर भेजी गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या से पहले युवती के साथ दुष्कर्म भी किया गया।

विज्ञापन


सरायममरेज थाना क्षेत्र के वारी-दुर्गागंज मार्ग पर नई बस्ती गांव के सामने झाड़ियों में करीब 35 साल की युवती का शव पड़ा हुआ था। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। कातिलों ने चेहरे समेत शरीर पर तमाम जगह चाकुओं से वार कर उसकी हत्या की थी। सोमवार को दिन में घास काटने गई एक महिला ने शव देखा तो उसने शोर मचाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। प्रभारी एसपी गंगापार भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। इसी दौरान वहां एक मोबाइल मिल गया। पुलिस ने कई नंबरों पर काल किया लेकिन उठा नहीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसपी गंगापार के मुताबिक घटनास्थल के पास छानबीन की गई। वहां ज्यादा खून नहीं था। जिस तरह से उसके पूरे शरीर को चाकुओं से गोदा गया है, वहां भारी मात्रा में खून गिरा होना चाहिए थे। इसी से आशंका जताई जा रही है कि उसे कहीं और से मारकर यहां सुनसान जगह पर शव फेंक दिया गया। फिलहाल जांच अभी प्रारंभिक अवस्था में है। शव के पास से जो मोबाइल मिला, उस पर बाद में एक महिला ने काल किया था। उसने बताया कि जौनपुर के मीरपुर की रहने वाली युवती लापता है। मोबाइल भी उसी का है। पुलिस की एक टीम मीरपुर भेज दी गई है। उसके अस्त व्यस्त कपड़ों से लोगों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम से इस बात का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल कॉल डिटेल्स से पता चलेगा कौन है कातिल
फूलपुर। युवती के शव के पास से जो मोबाइल मिला है, उसकी कॉल डिटेल्स निकलवाई जा रही है। फिलहाल कॉल लाग में जो भी मोबाइल नंबर मिले, उनमें अधिकांश बंद हैं या फिर उठ नहीं रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल्स मिलने के बाद कातिलों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।


अगस्त में मिले शव की अब तक शिनाख्त नहीं
जगतपुर। उतरांव के पयागीपुर हाईवे के पास 21 अगस्त को एक युवती की गला दबाकर हत्या के बाद कातिलों ने शव सर्विस लेन के बगल खेतों में फेंक दिया था। इस घटना को तीन महीने बीत गए लेकिन अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed