{"_id":"6a46b8f0fb825f61dd001544","slug":"woman-dies-of-electric-shock-allahabad-news-c-417-1-sald1007-7701-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: करंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: करंट लगने से महिला की मौत
Fri, 03 Jul 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
करनाईपुर में मृतक महिला गोमती देवी सरोज
क्षेत्र के कहली करम्हां गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर घर के सामने लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से बकरी चरा रही महिला की मौत हो गई। हादसे में पास में मौजूद एक बकरी भी करंट की चपेट में आकर मर गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को दुर्घटना का कारण बताते हुए नाराजगी जताई।
गांव निवासी गोमती देवी (45) घर के सामने बकरी चरा रही थीं। इसी दौरान बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गोमती देवी को पोल के पास गिरा देख परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर मऊआइमा पुलिस, राजस्व विभाग की टीम और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली के खंभे में पहले से करंट उतर रहा था, जिसकी शिकायत के बावजूद विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राम मूर्ति यादव ने बताया कि महिला की बिजली के करंट से मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।