{"_id":"69504cf1346dcb7bbc0afba1","slug":"woman-arrested-in-murder-case-of-young-man-in-love-affair-allahabad-news-c-257-1-sald1006-119090-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या मामले में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या मामले में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
नगर पंचायत कोरांव के वार्ड नंबर आठ शहीद नगर निवासी सुशील आदिवासी उर्फ मुंडे (28) की हत्या के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के बाद महिला आरोपी को भी शनिवार को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी घर से बरामद किया है। पुलिस ने महिला का चालान कर दिया है।
शहीद नगर निवासी सुशील आदिवासी उर्फ मुंडे (28) का शव मंगलवार को कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। वह तीन दिन से लापता था। पुलिस जांच में पता चला कि प्रेम प्रसंग के शक में सुशील की चाकू से हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने सूर्य लाल और उसके बेटे अंकित को गिरफ्तार किया था।
जांच में पता चला कि सुशील 19 दिसंबर को खीरी गया था लेकिन घर नहीं लौटा। जांच में पता चला कि आरोपी की पत्नी से सुशील का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के शक में हत्या की गई।
विज्ञापन
एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।