फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC CGL 2026: Recruitment for 10,731 posts; Commission releases notification.

एसएससी सीजीएल 2026: 10731 पदों पर होगी भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, पढ़ें डिटेल

Thu, 24 Sep 2026 07:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Sep 2026 07:29 PM IST
सार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने बड़ी उम्मीद जगाई है। संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 10,731 अस्थायी रिक्तियां सामने आई हैं। इनमें कर सहायक, लेखा परीक्षक, आयकर निरीक्षक, सहायक अनुभाग अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

विज्ञापन
SSC CGL 2026: Recruitment for 10,731 posts; Commission releases notification.
एसएससी सीजीएल। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 के लिए विभागवार और पदवार संभावित रिक्तियों का ब्योरा जारी कर दिया है। 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में कुल 10,731 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इनमें 4,412 पद अनारक्षित, 1,715 अनुसूचित जाति, 804 अनुसूचित जनजाति, 2,772 अन्य पिछड़ा वर्ग और 1,028 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये रिक्तियां संभावित हैं और अंतिम रिक्तियों की संख्या अलग हो सकती है।

विज्ञापन


सबसे अधिक 2,366 पद केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड में केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक के हैं। इसके बाद आयकर निरीक्षक के 595, केंद्रीय सचिवालय सेवा में सहायक अनुभाग अधिकारी के 668, कर सहायक के 1,400 और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड में कर सहायक के 841 पद शामिल हैं। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय में राज्य संवर्ग के सहायक लेखा अधिकारी के 504 और सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के 504 पद हैं। केंद्रीय संवर्ग के सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के 513 पद निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन

यूपी में इन पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के 21 पद और सहायक लेखा अधिकारी के 40 पद दर्शाए गए हैं। सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के लिए हिंदी क्षेत्र के तहत 21 पद हैं, जबकि सहायक लेखा अधिकारी के लिए हिंदी माध्यम के 40 पद निर्धारित हैं।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्यवार और क्षेत्रवार रिक्तियों का संकलन उसके स्तर पर नहीं किया जाता। अभ्यर्थियों को राज्य या क्षेत्रवार रिक्तियों की जानकारी के लिए संबंधित उपयोगकर्ता विभागों से संपर्क करना होगा। एसएससी ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 की संभावित रिक्तियों का विस्तृत ब्योरा जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में कुल 10,731 पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed