{"_id":"4dd50b96d019b774acc8c89b9debcbd4","slug":"will-be-thrilled-to-katra-ramlila-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचित करेगी कटरा की रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचित करेगी कटरा की रामलीला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 03 Sep 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शहर की प्रमुख रामलीला कमेटियों में शुमार कटरा रामलीला कमेटी की रामलीला इस बार कर दर्शकों को राम रस में सराबोर करने के साथ ही रोमांचित भी करेगी। नये प्रयोग और तकनीकी का समावेश कर भव्य रामकथा की प्रस्तुति होगी। कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि रामलीला में भगवान राम का प्रयाग आगमन और भारद्वाज मुनि से मिलने वाले प्रसंग का मंचन लोगों को शहर की परंपरा से रूबरू कराएगा। वहीं एक बाण से सात पेड़ों को कटना ओर सीता का अग्नि प्रवेश देखने वालों को रोमांच से भर देगा।
लाइट एवं साउंड के माध्यम से रामलीला मंचन के लिए कर्नलगंज स्थित रामवाटिका में 160 फीट लंबे एवं 25 फीट चौड़े मंच का निर्माण किया जाएगा, जो दृश्य के अनुरूप परिवर्तित होता रहेगा। तुलसीदास कृत रामचरितमानस पर आधारित रामलीला की शुरुआत अश्विन अमावस्या 12 अक्तूबर से होगी। 11 दिवसीय रामलीला का समापन 22 अक्तूबर दशहरा को होगा। कमेटी के अध्यक्ष गोपाल बाबू जायसवाल के मुताबिक कटरा रामलीला कमेटी की ओर से प्रस्तुत होने जा रही रामलीला में शहर की परंपरा को दर्शाने के साथ ही हाईटेक तकनीकी का प्रयोग होगा। मंच पर रावण का महल, पंचवटी, राजा दशरथ का महल, वनवास के प्रसंग, जंगल, भारद्वाज आश्रम, अहिल्या उद्धार प्रसंग आदि दर्शाए जाएंगे।
कर्नलगंज स्थित रामवाटिका में मंगलवार को निर्देशक अश्विनी अग्रवाल की देखरेख में रामलीला के 125 कलाकारों ने विधिविधान से पूजन अर्चन कर रिहर्सल शुरू की। रावण जन्म प्रसंग का अभ्यास किया गया। अश्विन अग्रवाल ने कहा कि रामलीला की प्रस्तुति में ग्लैमर के बजाए आध्यात्म प्रमुख रहेगा। कलाकारों को पात्र के अनुरूप आचरण करने की सलाह दी है।