{"_id":"6932de75bfd78077720f85ef","slug":"widening-of-prayagraj-mirzapur-national-highway-is-expected-to-get-green-signal-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रयागराज-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण को हरी झंडी मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रयागराज-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण को हरी झंडी मिलने की उम्मीद
Fri, 05 Dec 2025 07:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 05 Dec 2025 07:00 PM IST
सार
मिर्जापुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए इलाहाबाद से कांग्रेस के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर उन्हें विस्तृत पत्र सौंपा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र सौंपते सांसद उज्ज्वल रमण सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मिर्जापुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए इलाहाबाद से कांग्रेस के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर उन्हें विस्तृत पत्र सौंपा। मंत्री ने अफसरों को परियोजना पर निर्णय लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सांसद ने अस्वीकार की जा चुकी परियोजना को पुनः स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। सांसद ने कहा कि प्रयागराज-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रयागराज के 50 किमी. व मिर्जापुर के 30 किमी. हिस्से के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पहले शासन को भेजा गया था, लेकिन अधिकारियों से पता चला कि इस प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल पाई और डीपीआर कैंसिल कर दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इसकी वजह नई ग्रीनफील्ड योजना है। सांसद ने मंत्री से अनुरोध किया कि वे इस परियोजना पर पुनर्विचार करते हुए पुनः स्वीकृति प्रदान करें, क्योंकि प्रयागराज में कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के साथ-साथ यह मार्ग विंध्याचल में स्थित विंध्यवासिनी धाम को जोड़ता है। यह मार्ग धार्मिक व पुरातात्विक महत्व की दृष्टि से पर्यटन और सामान्य यातायात के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके चौड़ीकरण से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद उज्जवल रमण सिंह के अनुरोध को स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को इस परियोजना पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन