फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   While being in politics, mother showed her son the path of serving the country

देशभक्ति : राजनीति में रहते हुए मां ने बेटे को दिखाई को देश सेवा की राह, विक्की ने मेजर बनकर पूरा किया सपना

Sun, 11 May 2025 03:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 May 2025 03:46 PM IST
विज्ञापन
While being in politics, mother showed her son the path of serving the country
मेजर विक्की कुशवाहा अपनी मां अनुराधा कुशवाहा के साथ। - फोटो : अमर उजाला।
ऐसे कम ही उदाहरण देखने को मिलते हैं जब किसी राजनीतिक परिवार का कोई सदस्य देश सेवा के लिए सेना में शामिल हो। प्रयागराज के विक्की कुशवाहा के मां-पिता दोनों समाजवादी पार्टी में हैं, बावजूद इसके विक्की ने राजनीति की जगह भारतीय सेना में जाने की ठानी। उनकी मां एवं पूर्व पार्षद अनुराधा कुशवाहा ने भी उनका बखूबी साथ दिया। राजनीति में होने के बावजद उन्होंने घर में ऐसा माहौल बनाया कि विक्की अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जुट गए और उन्हें सफलता भी मिली।
विज्ञापन


मेजर विक्की के पिता विनय कुशवाहा समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हैं, जबकि उनकी मां सपा के टिकट पर चुनाव जीतकर पार्षद बन चुकी हैं। अनुराधा बताती हैं कि बचपन से ही विक्की का सेना में जाने का मन था। बचपन में ही जब उसे हम कोई खिलौना दिलाने जाते थे वह बंदूक ही खरीदता। उसकी यह ललक देखकर मुझे भी यही लगता कि बच्चे ने जो बनने की ठानी है उसमें उसका सहयोग दिया जाए। वह वर्ष 2007 से 2012 के दौरान पार्षद रही। इसी दौरान विक्की को एनडीए की परीक्षा देनी थी।
विज्ञापन


पार्षद होने की वजह से घर में हर रोज काफी लोगों का आना-जाना होता था। ऐसे में विक्की की पढ़ाई में कोई बाधा न आए, इसके लिए उन्होंने अलग एक कमरा दे दिया। उसकी मेहनत रंग लाई और 2012 में उसने एनडीए की परीक्षा पास कर ली। तीन वर्ष की ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग लेफ्टिनेंट के रूप में हिसार में हुई। वर्तमान में वह अब मेजर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी और आईआईएम छोड़ एनडीए को ही चुना

पूर्व पार्षद अनुराधा बताती हैं, घर में बेहतर माहौल देने की वजह से विक्की का एनडीए के साथ आईआईटी, आईआईएम इंदौर में भी चयन हुआ, लेकिन देश सेवा के जुनून की वजह से उनसे एनडीए में जाने का निर्णय लिया। कुछ वर्ष पूर्व ही विक्की की शादी हुई। यह बात सही है कि देश में जंग का माहौल है, विक्की को लेकर कभी-कभार थोड़ी बहुत चिंता तो होती है, लेकिन भगवान पर हमें पूरा विश्वास है, जो भी होगा अच्छा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed