फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   When the police arrived the intoxicated individuals started to flee some hid behind vehicles while others began making excuses

Prayagraj News: पुलिस पहुंची तो भागने लगे शराबी, कोई गाड़ी के पीछे छिपा तो कोई बनाने लगा बहाने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
When the police arrived the intoxicated individuals started to flee some hid behind vehicles while others began making excuses
सिविल लाइंस में शुक्रवार रात सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों के बीच अचानक पुलिस टीम के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। पुलिस देखते ही कई लोग भागने लगे। कुछ ने गाड़ियों के पीछे छिपकर बचने की कोशिश की जबकि कई लोग बहाने बनाने लगे। पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइंस पुलिस ने ऑटो सेल चौराहा, धोबी घाट समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया। खुलेआम शराब पीते मिले लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। इनमें करेली, दारागंज, सिविल लाइंस समेत शहर के विभिन्न इलाकों के निवासी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस की गाड़ी देखते ही कुछ युवक मौके से भाग गए। कुछ अंधेरे का फायदा उठाकर छिपने लगे।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 13 लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed