फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   When Priyanka walked the paddle, Pramod said, Congress should also play

प्रियंका ने चप्पू चलाया तो प्रमोद ने कहा- कांग्रेस को भी चाहिए खेवनहार 

Thu, 11 Feb 2021 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Feb 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
When Priyanka walked the paddle, Pramod said, Congress should also play
prayagraj news : संगम ने नाव चलातीं प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : prayagraj
संगम नोज पर स्नान, दान करने के बाद जब लौटने को हुआ तो प्रियंका गांधी ने एक तरफ का चप्पू खुद ही थाम लिया। एक तरफ मल्लाह चप्पू चला रहा था तो दूसरी तरफ प्रियंका नाव को किनारे लगाने के लिए चप्पू चला रहीं थीं। उनके चेहरे पर मुस्कान भी थी।
विज्ञापन


संगम पर यह नजारा देखने लायक था। हर किसी की निगाह प्रियंका पर ही टिकी हुई थी। बगल में नाव से चल रहे प्रमोद तिवारी ने प्रियंका जी की तरफ देखकर कहा नाव की तरह कांग्रेस और देश को भी खेवनहार की जरूरत है। प्रमोद तिवारी के इस जुमले पर प्रियंका गांधी मुस्कुराईं और अपने अंदाज में चप्पू चलाती रहीं।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने गुरुवार को मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में गंगा नदी में स्नान किया। इस अवसर पर उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इसके एक दिन पहले वे सहारनपुर में थीं और वहां उन्होंने शाकुंभरी देवी के दर्शन किए। सहारनपुर में प्रियंका गांधी की सभा के मंच पर प्रमुख अखाड़ों के संत भी उपस्थित थे। प्रियंका ने उनसे भी आशीर्वाद लिया। कांग्रेस लगातार प्रियंका गांधी को हिंदूवादी छवि के तौर पर जनता के सामने पेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed