{"_id":"4f397765c9fc7cea07ade32e4b3c148e","slug":"weather-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीत लहर से ठिठुरे लोग, पछुवा की लंगड़ी से लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीत लहर से ठिठुरे लोग, पछुवा की लंगड़ी से लुढ़का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
ठंड व कोहरे से दो दिन हल्की राहत मिलने के बाद मौसम का मिजाज शनिवार को अचानक एक बार फिर बिगड़ गया। सुबह धूप निकलने के थोड़ी देर बाद ही मौसम ने अचानक करवट ले ली और शहरियों को एक बार फिर हांड़ मांस कपा देने वाली ठंड का एहसास करा दिया। मौसम के बदले मिजाज के चलते पारा लुढ़का तो अधिकतम पारा जहां 15.8 पर टिका वहीं न्यूनतम पारा 5.6 पर अटक गया। रही सही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के हिमालयी इलाकों से आ रही बर्फीली पछुवा हवाओं ने पूरी कर दी । ठंड से पांच लोगों की मौत हो गई। ठंड से मरने वालों में करमा क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी मोतीलाल (55 वर्ष), लेड़ियारी के डीहीखुर्द गांव निवासी कन्हैयालाल (38 वर्ष), फूलपुर के बाबूगंज निवासी मुुकुंदीलाल जायसवाल (83 वर्ष ), कौड़िहार क्षेत्र के जगदीशपुर चोहान गांव निवासी सालिगराम गुप्ता (70 वर्ष) व करीमुद्दीनपुर निवासी सोनई सरोज (32 वर्ष) शामिल हैं।
स्कूलों में अवकाश होने की वजह से बच्चों को जोरदार ठंड का सामना नही करना पड़ा। अलबत्ता नौकरीशुदा व घरेलू कामकाज के मद्देनजर निकले शहरियों को शीतलहरी से ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान जो दो दिन पूर्व 21 पार कर गया उसके अचानक गिरने से ठंड से वापसी कर ली है। अधिकतम तापमान में गिरावट से सर्दी का असर शनिवार को कुछ ज्यादा ही रहा। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएस ओझा के मुताबिक हिमालयी इलाकों में बर्फबारी व पश्चिमी विक्षोभ के चलते सर्दी का प्रकोप अभी जारी रहेगा। आने वाले दिनों में अभी पारे के और अधिक गिरने की पूरी संभावना है। हालांकि प्रो. ओझा ने यह संभावना भी जताई है कि नए साल की शुुरूआत खुशगवार मौसम से हो सकती है। बहरहाल अभी जोरदार ठंड का सामना करना ही होगा।