फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water reaches canal after 45 years; farmers beam with joy

Prayagraj News: 45 वर्ष बाद नहर में पहुंचा पानी, किसानों के चेहरे खिले

Tue, 14 Jul 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 14 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Water reaches canal after 45 years; farmers beam with joy
विधायक राजमणि कोल के प्रयास से डीही रजबहा की मरम्मत के बाद 45 वर्ष बाद नहर में पानी पहुंचा है। इससे किसानों में खुशी है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को दिघलो गांव में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विधायक राजमणि कोल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने किसानों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। जिन नहरों में 40 से 45 वर्ष तक पानी नहीं पहुंचा, उनकी मरम्मत कर पानी पहुंचाया जा रहा है। चौपाल में अधीक्षण अभियंता आरके सिंह, अधिशासी अभियंता एसपी चौधरी, सहायक अभियंता सुरेश सिंह, अवर अभियंता कैसुद्दीन, मयंक त्रिपाठी आदि शामिल हुए। अवर अभियंता कैसुद्दीन ने बताया कि इस नहर से 700 किसान लाभान्वित होंगे और करीब 1800 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed