फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water entered the Kachhar settlements, hundreds of families became homeless again

Prayagraj News: कछार की बस्तियों में घुसा पानी, फिर बेघर हुए सैकड़ों परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Water entered the Kachhar settlements, hundreds of families became homeless again
बाढ़ का पानी एक बार फिर बस्तियों में घुस गया है। इसकी वजह से सैकड़ों परिवार अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। 50 से अधिक परिवारों ने बाढ़ राहत शिविरों में शरण ले ली है।
विज्ञापन

नैनी में यमुना और बख्शी बांध पर गंगा का जलस्तर 83 मीटर के पार चला गया है। छाेटा बघाड़ा के शिवमंदिर, अमिताभ बच्चन पुलिया समेत कई इलाकों में लोगों के घरों में काफी ऊंचाई तक पानी पहुंच गया है। इसको देखते हुए एनी बेसेंट राहत शिविर चालू कर दिया गया है। शाम तक यहां 25 से अधिक परिवार पहुंच गए थे।
विज्ञापन

बेली कछार, बेली गांव, राजापुर, नेवादा, अशोक नगर के निचले इलाकों में भी लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इन इलाकों के भी कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। इसी के साथ कैंट मैरिज हॉल को भी बाढ़ राहत शिविर में तब्दील कर दिया गया है और उसमें भी मंगलवार शाम तक 25 से अधिक परिवार पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर से गंगा के जलस्तर में तेज बढ़ोतरी शुरू हो गई। इसके अलावा यमुना के जलस्तर में भी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। हालांकि इसकी रफ्तार कुछ थमी जरूर है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से बस्तियों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। इसकी वजह से दोनों राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों के पहुंचने का क्रम रात तक जारी रहा।
----------
खतरे के निशान के करीब पहुंचीं यमुना और गंगा
- यमुना की रफ्तार कुछ थमी लेकिन जलस्तर में बढ़ोतरी जारी, अब गंगा उफान पर
- अभी जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रहने के आसार, पहाड़ों पर बारिश से बढ़ी चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। गंगा और यमुना एक बार फिर खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही हैं। नैनी में यमुना तो बख्शी बांध एसटीपी पर गंगा का जलस्तर 83 मीटर से ऊपर चला गया है। दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला अब भी जारी है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से कछारी इलाके के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
दोनों नदियों का खतरे का निशान 84.734 मीटर है। सिंचाई विभाग की मंगलवार सुबह आठ बजे की रिपोर्ट के अनुसार यमुना के जलस्तर में 24 घंटे में 2.88 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसका नतीजा रहा कि सुबह ही यमुना का जलस्तर 82.85 मीटर पहुंच गया। मंगलवार शाम चार बजे तक नैनी में यमुना का जलस्तर 83.18 मीटर पहुंच गया था।
इसी तरह से गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 1.43 मीटर की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार सुबह आठ बजे जलस्तर 80.82 मीटर रहा। इसके बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार तेज हो गई। शाम चार बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 82 मीटर को पार कर गया। वहीं बख्शी बांध एसटीपी पर जलस्तर 83.20 मीटर दर्ज किया गया।
सिंचाई विभाग की शाम चार बजे की रिपोर्ट के अनुसार यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार कुछ कम हुई है। हालांकि अभी भी जलस्तर में प्रतिघंटे 4.50 सेमी की दर से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।
वहीं दोपहर में गंगा के जलस्तर में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच यानी आठ घंटे में ही फाफामऊ में गंगा के जलस्तर में 118 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और जलस्तर 82 मीटर के पार हो गया।
चार बजे की रिपोर्ट के अनुसार फाफामऊ में गंगा के जलस्तर में प्रतिघंटे 14.50 सेमी की दर से बढ़ोतरी जारी थी। इससे कछारी इलाके के लोगों की मुसीबतें और बढ़ती दिख रही हैं।

----------
10 से 15 दिन हैं संवेदनशील
बाढ़ को लेकर अभी 10 से 15 दिनों तक अलर्ट की स्थिति रहने की बात कही जा रही है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में यमुना के जलस्तर में अभी बढ़ोतरी की आशंका है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बादल फटने और तेज बारिश का सिलसिला जारी है। फिलहाल इससे राहत की भी उम्मीद नहीं है। ऐसे में गंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। ऐसे में आने वाले 10 से 15 दिन महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं। इसे देखते हुए कछार में बसे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। मंगलवार को बघाड़ा, सलोरी, बेली, राजापुर, नेवादा, अशोक नगर आदि इलाकों में मुनादी भी कराई गई। प्रशासन और पार्षदों की ओर से लोगों से लगातार अपील की जाती रही कि राहत शिविरों में चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed