फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water crisis in 28 villages for five years; work stalled for three months

Prayagraj News: पांच साल से 28 गांवों में पानी का संकट, तीन माह से काम बंद

Sat, 04 Jul 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 04 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in 28 villages for five years; work stalled for three months
फोटो परिचय नवाबगंज 03 कौड़िहार की पानी टंकी - फोटो : Samvad
कौड़िहार ब्लॉक के 28 गांवों की पचास हजार आबादी पांच साल से पानी के लिए तरस रही है। जल निगम की टोटियों से पानी नहीं टपक रहा है। अधिकारियों की लगातार जांच के बावजूद जमीनी स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन


विदेशी संस्था डच के सहयोग से कौड़िहार स्थित ओवरहेड टैंक की स्थापना 1978 में हुई थी। तत्कालीन उद्योग एवं सिंचाई राज्य मंत्री अमीन अंसारी ने इसका लोकार्पण किया था। करीब पांच साल पहले विधायक विक्रमाजीत मौर्य के प्रयासों से जल निगम के पंप का रिबोर किया गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों को उम्मीद थी कि पानी की किल्लत दूर होगी लेकिन रिबोर के बाद से ही आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमिगत पाइपलाइन डालने में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। पहले ठेकेदार कार्य अधूरा छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष पहले सीडीओ ने मामले का संज्ञान लिया था। उन्होंने कौड़िहार बीडीओ से जांच कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी थी। समस्या के समाधान के लिए दोबारा पाइप डालने की निविदा हुई, लेकिन वर्तमान में कराया जा रहा कार्य भी धांधली की भेंट चढ़ गया है।
लोगों का कहना है कि जल निगम की पाइप को एक मीटर गहरा होना चाहिए, लेकिन ठेकेदार महज एक से डेढ़ फीट की गहराई पर पाइप डालकर खानापूर्ति कर दी। तीन माह बीत जाने के बाद भी यह कार्य अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण काम पूरा नहीं हो रहा है।
-पांच साल से हमने सरकारी नल में पानी नहीं देखा। पाइपलाइन डाली जा रही है, लेकिन इतनी ऊपर कि सड़क बनते ही वह टूट जाएगी। -कुंजन चौरसिया





- भीषण गर्मी में हैंडपंप साथ छोड़ रहे हैं। 28 गांवों की प्यास बुझाने वाली योजना भ्रष्टाचार के कारण दम तोड़ चुकी है। अधिकारियों को हमारी तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है। - अनिल कुमार विश्वकर्मा

--पाइपलाइन डालने में दिक्कत आने से अभी जलापूर्ति बहाल नहीं हुई। कोशिश की जा रही है कि जल्द समस्या का समाधान हो जाए। -
--निरंजन कुमार अवर अभियंता, जल निगम कौड़िहार

फोटो परिचय नवाबगंज 03 कौड़िहार की पानी टंकी

फोटो परिचय नवाबगंज 03 कौड़िहार की पानी टंकी- फोटो : Samvad

फोटो परिचय नवाबगंज 03 कौड़िहार की पानी टंकी

फोटो परिचय नवाबगंज 03 कौड़िहार की पानी टंकी- फोटो : Samvad

फोटो परिचय नवाबगंज 03 कौड़िहार की पानी टंकी

फोटो परिचय नवाबगंज 03 कौड़िहार की पानी टंकी- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed