फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wanted criminal in three Mumbai cases arrested from airport, police was searching for him for a long time

Prayagraj : मुंबई के तीन मुकदमों का वांछित अपराधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार, काफी दिनों से खोज रही थी पुलिस

Wed, 12 Mar 2025 07:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Mar 2025 07:50 PM IST
सार

मुंबई का कुख्यात अपराधी सतीश भोसले उर्फ खोक्या बुधवार को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई के ही एक विधायक का करीबी भोसले हत्या के प्रयास के दो व एनडीपीएस के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसे तब पकड़ा गया जब वह फ्लाइट से आयोध्या जाने की फिराक में था।

विज्ञापन
Wanted criminal in three Mumbai cases arrested from airport, police was searching for him for a long time
मुंबई का अपराधी प्रयागराज में गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुंबई का कुख्यात अपराधी सतीश भोसले उर्फ खोक्या बुधवार को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई के ही एक विधायक का करीबी भोसले हत्या के प्रयास के दो व एनडीपीएस के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसे तब पकड़ा गया जब वह फ्लाइट से आयोध्या जाने की फिराक में था।

विज्ञापन

मुंबई पुलिस के इनपुट पर उसे प्रयागराज में एयरपोर्ट पुलिस ने पकड़ा। बीड जिले के शिरूर कासार तहसील के जापेडवाडी निवासी भोसले महाराष्ट्र में भाजपा की ‘भटके विमुक्त अघाड़ी’ का पदाधिकारी भी है। पुलिस के मुताबिक, उस पर हत्या के प्रयास समेत कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

हाल ही में हुए हत्या के प्रयास के दो व एनडीपीएस के एक समेत कुल तीन मामलों में वह फरार चल रहा था। मुंबई पुलिस उसकी तलाश में सरगर्मी से जुटी थी। एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक, मुंबई पुलिस से जानकारी मिली कि उसका हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह और उसके साथी एक व्यक्ति को क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटते नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पिछले दिनों शिरूर में हुई एक घटना में भी उसका दुस्साहस सामने आया था। आरोप है कि सतीश भोसले व उसके साथी शिरूरू गांव में वहीं के निवासी दिलीप ढकने के खेत में हिरण का शिकार करने गए थे। मना करने पर दिलीप के चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार किया। साथ ही उसके बेटे को भी पीटा। हमले में दिलीप का जबड़ा जबकि उसके बेटे का पैर टूट गया। एयरपोर्ट थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड बनवाकर आरोपी को अपने साथ ले जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed