फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vinod Sonkar named in national team after Dr. Joshi, Naqvi

डॉ.जोशी, नकवी के बाद विनोद सोनकर को राष्ट्रीय टीम में स्थान

Sun, 27 Sep 2020 11:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Sep 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Vinod Sonkar named in national team after Dr. Joshi, Naqvi
विनोद सोनकर सांसद, राष्ट्रीय मंत्री भाजपा। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से शनिवार को घोषित नई टीम में कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर को भी शामिल किया गया है। उन्हें राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। पूर्व अध्यक्ष डॉ.मुरली मनोहर जोशी और मुख्तार अब्बास नकवी के बाद प्रयागराज के किसी नेता को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। 
विज्ञापन


2019 में दोबारा सांसद बनने के बाद विनोद सोनकर को संसदीय आचार संहिता समिति का चेयरमैन बनाया गया। इससे पहले वह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। सांसद शनिवार को तमिलनाडु में रहे। रविवार को वह दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष से मिलने के बाद वह प्रयागराज आएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मंत्री बनाए की घोषणा के बाद सांसद ने कहा, ‘पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज मेरी कर्मभूमि है। मैं भले ही कौशाम्बी का सांसद हूं, लेकिन कौशाम्बी भी प्रयागराज का अंग था।’ सांसद ने बताया कि डॉ.मुरली मनोहर जोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। इनके अलावा मुख्तार अब्बास नकवी भी राष्ट्रीय टीम में रह चुके हैं और अब पार्टी ने उन्हें मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की राजनीति में प्रयागराज का बढ़ा कद

भाजपा की केंद्रीय राजनीति में एक बार फिर प्रयागराज का मजबूत हस्तक्षेप होगा। पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी एवं वरिष्ठ नेता डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में करीब दो दशक बाद प्रयागराज के किसी नेता को जगह मिली है। इससे शहर का मान बढ़ा है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत किया और खुशी जाहिर की।

विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के संयोजक देवेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि विनोद सोनकर ने अपने संघर्ष के दम पर यह स्थान बनाया है। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि विनोद सोनकर को राष्ट्रीय मंत्री बनाकर शीर्ष नेतृत्व ने प्रयागराज एवं कौशांबी का गौरव बढ़ाया है। विधायक नीलम करवरिया, हर्षवर्धन बाजपेई, अनामिका चौधरी, नरेंद्र देव पांडेय, राघवेंद्र मिश्र, प्रभाशंकर पांडेय, रणजीत सिंह, सुनील जैन, शशि वाष्र्णेय, राजेंद्र मिश्र, डा.एलएस ओझा, पदुमलाल जायसवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, मृत्युंजय तिवारी, अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा, केशव त्रिपाठी, संतोष सोनकर, आद्या प्रसाद, जनार्दन प्रसाद मिश्रा आदि ने राष्ट्रीय नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत किया और विनोद सोनकर को बधाई दी।

हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर बधाई

शशांक शेखर पांडेय ने बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर बधाई दी है। शशांक ने बताया कि हरीश द्विवेदी का प्रयागराज से गहरा नाता रहा है। वह कई वर्षों तक विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। वह तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष रहे केशरीनाथ त्रिपाठी के विशेष सलाहकार नियुक्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed