फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vinesh Phogat News: Vinesh Phogat's exit from Olympics is sad, players Shocked

Vinesh Phogat News : विनेश फोगाट का ओलंपिक से बाहर होना दुखद, खिलाड़ियों ने जताई हैरानी, जांच की मांग

Wed, 07 Aug 2024 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 06:59 PM IST
सार

भारत को गोल्ड मेडल की उम्मीद पाले खिलाड़ियों को उस समय तगड़ा झटका लगा जब रेसलर विनेश फोगाट को मुकाबले के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। जनपद के खिलाड़ियों ने भारी निराशा जताते हुए इसकी जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
Vinesh Phogat News: Vinesh Phogat's exit from Olympics is sad, players Shocked
विनेश फोगाट - फोटो : istock

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले ही महिला पहलवान विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन अधिक होने पर डिसक्वालीफाई कर दिया गया। इसे लेकर खेल जगत से जुड़े लोग हैरान हैं। जिले के पहलवानों एवं प्रशिक्षक विनेश फोगाट के साथ हुई घटना के बाबत अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

विनेश फोगाट के साथ साजिश हो सकती है। इतनी सतर्कता के बाद भी मात्र 100 ग्राम वजन कम करना कोई बड़ी बात नहीं है। इसे आसानी से कवर किया जा सकता है। इस घटना का विरोध करते हैं। - राजेश पांडेय, मंडल कुश्ती चैंपियन

विज्ञापन

ओलंपिक में प्रतिभाग करना किसी खिलाड़ी का सपना होता है। खेल में इससे बड़ी संस्था दूसरी नहीं है। इसपर सवाल खड़ा करना कठिन है। कुछ ऐसा जरूर हुआ होगा जिसकी जानकारी नहीं है। इसलिए विनेश खेल से बाहर हैं।  - राम किशुन, राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए। जानकारी यहां तक मिल रही है कि विनेश फोगाट पहले 53 किलो भार वर्ग में खेलती थीं। अब 50 किलो भार वर्ग में खेल रही हैं। चूक भी हो सकती है। यह सतर्कता के साथ जांच करने पर ही सामने आएगा।  - आकाश पहलवान, यूपी चैंपियन

ओलंपिक सरीखी खेल स्पर्धा से विनेश फोगाट के बाहर होने से खेल जगत को बड़ा झटका लगा है। खेल के नियम सभी के लिए बराबर हैं। यदि 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की बात कही जा रही है तो इसे आसानी से हजम नहीं किया जा सकता है। इस प्रकरण की हकीकत देश जानना चाहता है।  - शकुन, राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी व कोच

खेल जगत से जुड़े लोग इस घटना से हैरान हैं। किसी खिलाड़ी के जीवन में इससे दुखद क्षण नहीं हो सकता। विनेश फोगाट ने काफी मेहनत से तैयारी की थी। जीतना लगभग तय माना जा रहा था। ऐसे में इस प्रकार का फैसला आसानी से गले नहीं उतर रहा है। देश को इसकी जांच करानी चाहिए। - अंकुर पहलवान, स्थानीय कुश्ती खिलाड़ी

विनेश फोगाट सफल खिलाड़ी हैं। इनसे इस प्रकार की चूक हो जाए यह समझ से परे है। लेकिन, ओलंपिक संघ भी इस प्रकार की चूक नहीं कर सकता। इसलिए इस प्रकरण की जांच जरूरी है। पूरा देश इस फैसले को लेकर दुखी है। देश हित में सच्चाई सामने आना जरूरी है। - निर्भय सिंह, कुश्ती कोच



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed