फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Villagers beat up a young man who had come to meet his girlfriend

Prayagraj News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई

Fri, 17 Apr 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 17 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat up a young man who had come to meet his girlfriend
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की आधी रात में एक युवक युवती के घर पहुंचा। जिसे परिजनों ने चोर समझ लिया। चोर-चोर का शोर मचते ही घबराए युवक ने छत पर चढ़कर जान बचाने के लिए छलांग लगा दी और भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाया और कोतवाली ले आई। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मामला चोरी का नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का है। घायल युवक ने बताया कि उसकी कथित प्रेमिका ने उसे फोन कर रात में घर बुलाया था। वह उसी के बुलावे पर घर पहुंचा था, लेकिन तभी परिजनों की नजर पड़ गई और मामला बिगड़ गया। इंस्पेक्टर शेषनाथ पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। युवक चोरी के इरादे से नहीं गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed