{"_id":"6a457e7f9279e2ae87093e82","slug":"village-employment-assistants-staged-a-protest-and-attempted-to-lay-siege-to-the-legislative-assembly-allahabad-news-c-407-1-ggp1006-16779-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ग्राम रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन, विधानसभा का घेराव करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ग्राम रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन, विधानसभा का घेराव करने की कोशिश
Thu, 02 Jul 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो परिचय नवाबगंज 01 मांगे पूरी न होने पर ग्राम रोजगार सेवकों ने विधानसभा घेराव की कोशिश
प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों के लिए सोमवार को विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की। रोजगार सेवकों की मुख्य मांगों में एचआर पॉलिसी लागू करना, मानदेय में वृद्धि, राज्य कर्मचारी का दर्जा और चिकित्सा बीमा का लाभ देना शामिल है। इसके अलावा ईपीएफ कटौती के बावजूद यूएएन खाते में राशि जमा न होने पर नाराजगी है।
सुबह 10 बजे रोजगार सेवकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई। प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डन भेज दिया गया, जिसके बाद विधानसभा का घेराव धरना-प्रदर्शन में बदल गया। हालात को संभालने के लिए दोपहर 12 बजे संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल को ग्राम विकास विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त सहित उच्चाधिकारियों से वार्ता के लिए बुलाया गया। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कौड़िहार व शृंग्वेरपुर धाम ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवकों के साथ जिला महामंत्री सुनील कुमार त्रिपाठी लखनऊ पहुंचे। इस दौरान कौड़िहार ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री सत्यम गुप्ता, राकेश पटेल, अवधेश सरोज, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।