फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VHP training camp: By keeping the spirit of harmony, we can become the best in the whole world

विहिप प्रशिक्षण शिविर : समरसता का भाव रखकर हम पूरी दुनिया में बन सकते हैं श्रेष्ठ

Thu, 19 May 2022 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
VHP training camp: By keeping the spirit of harmony, we can become the best in the whole world
समरसता का भाव रखकर हम पूरी दुनिया में बन सकते हैं श्रेष्ठ
विज्ञापन

0 दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए केंद्रीय सहमंत्री अंबरीश
प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री अंबरीश ने बुधवार को कहा कि आज परिवार टूट रहे हैं एवं संस्कार समाप्त हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि परिवार को जोड़कर समाज में समरसता का भाव रखा जाए। ऐसा करने से हिंदू समाज के समक्ष खड़ी चुनौती से लड़ा जा सकता है और पूरी दुनिया में हम श्रेष्ठ बन सकते हैं। केंद्रीय सह मंत्री ने यह बात बुधवार को दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग में कही।

उन्होंने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास को पढ़कर आने वाली पीढ़ी को संस्कार युक्त रहे इसके लिए जरूरी है कि हम अपने धर्म और संस्कृति को पूरी तरह से समझे। भारत ने पूरी दुनिया को शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में आइना दिखाया है। अपने देश के इतिहास की तुलना दुनिया के किसी देश से नहीं की जा सकती है। सूर्य ग्रहण, चंद्रग्रहण की जानकारी हजारों वर्ष पूर्व ही हमारे देश में थी। दुनिया को खेती करना भी भारत ने ही सिखाया। निर्माण एवं वास्तु का साक्ष्य मोहन जोदड़ों की खुदाई में मिले। महाभारत से पहले पूरी दुनिया में हमारा ही विस्तार था। चीन की दीवार पर आज भी ‘ ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ लिखा हुआ है। प्रशिक्षण शिविर में विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, मातृशक्ति प्रमुख कमला मिश्रा, प्रांत संयोजिका दिव्या, रीता सिंह, साक्षी मिश्र, गौरी, तनु, राकेश द्विवेदी, राजमणि, निर्मल, बबलू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed