प्रयागराज। अमूमन भगवान को भोग में लड्डू फल मिठाई आदि ही चढ़ाया जाता है, लेकिन शहर के कटघर स्थित समिया माई मंदिर में शुक्रवार को समिया माई को वेज बिरयानी का भोग लगाया गया। लॉक डाउन पार्ट 2 के दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण का कार्य शहर भर में तमाम संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कटघर स्थित पौराणिक समिया माई मंदिर की ओर से गरीब, असहाय, दिव्यांग ,मजदूर एवं सड़कों के किनारे रह कर गुजर-बसर करने वाले लोगों के लिए भोजन वितरण किया गया। वितरण कार्य शुरू होने के पहले समिया माई को वेज बिरयानी का भोग भी लगाया गया। भोजन निर्माण एवं वितरण का कार्य यहां पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता एवं विहिप कार्यकर्ता विनोद सोनकर के नेतृत्व में चल रहा है l आज वितरण कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद पवन श्रीवास्तव ने वेज बिरयानी का भोग समिया माई को लगाने के उपरांत प्रसाद का वितरण किया l उन्होंने कहा कि सेवा करना मानव धर्म है और अपने सामर्थ्य अनुसार सभी को करना चाहिए यही भारतीय संस्कृति है जिसका भारत में सदैव पालन होता रहा है l इस अवसर पर योगी सत्यम महाराज, सत्या जयसवाल, सचिन जायसवाल, संदीप चौहान, गोपाल केसरवानी, पवन केसरवानी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे l