फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande reached Prayagraj from India, Minister of State for Railways, took feedback from passengers

वंदे भारत से प्रयागराज पहुंचे रेल राज्यमंत्री, यात्रियों से लिया फीडबैक

Thu, 19 Sep 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Vande reached Prayagraj from India, Minister of State for Railways, took feedback from passengers
Vande reached Prayagraj from India, Minister of State for Railways, took feedback from passengers - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। रेल राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे सुरेश सी अंगड़ी का बुधवार को इलाहाबाद जंक्शन पर स्वागत किया गया। वंदे भारत एक्सप्रेस से पहुंचे रेल राज्यमंत्री की जंक्शन पर जीएम एनसीआर राजीव चौधरी ने अगुवाई की। इस दौरान दिल्ली से प्रयागराज तक के सफर के दौरान रेल राज्यमंत्री ने ट्रेन के तमाम कोच में सफर कर रहे यात्रियों से फीडबैक भी लिया। अधिकांश यात्रियों ने चेयरकार की सीट और सुविधाजनक बनाने की बात कही। इस बीच ट्रेन के जंक्शन पर दो की बजाय आठ मिनट तक रुकने की बात भी रेल महकमे में चर्चा का विषय रही। हालांकि अफसरों का इस बारे में यही कहना है कि वंदे भारत अपने समय से पांच मिनट पहले आ गई थी।
विज्ञापन

वंदे भारत का यहां आने का समय दिन में 12.08 बजे है, लेकिन ट्रेन 12.03 बजे ही जंक्शन पहुंच गई। जंक्शन पर जीएम एनसीआर और डीआरएम अमिताभ से रेल राज्यमंत्री ने अकेले में बातचीत भी की। इस दौरान जीएम ने एनसीआर की तमाम उपलब्धियों का ब्यौरा उनके समक्ष रखा। एनसीआर में ट्रेनों की समय पालनता में हुए सुधार पर उन्होंने अफसरों की पीठ भी ठोंकी। इसके पूर्व सफर के दौरान रेल राज्य मंत्री ने वंदे भारत में मौजूद सुविधाओं को परखा। उन्होंने ट्रेन में यात्रियों को दिए जाने वाले भोजन को भी देखा। कई यात्रियों से हुुई बात की। तमाम यात्रियों द्वारा चेयरकार की सीट को और सुविधाजनक बनाए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि इसमें सुधार किया जाएगा। जंक्शन की बेहतर साफ सफाई पर उन्होंने अफसरों को बधाई दी। दिन में 12.11 बजे रेल राज्यमंत्री वंदे भारत से वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed