फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Valmiki Jayanti Remembered

जयंती पर याद किए गए वाल्मीकि

Wed, 28 Oct 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 28 Oct 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Valmiki Jayanti Remembered
इलाहाबाद (ब्यूरो)। महर्षि वाल्मीकि की जयंती मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं अखिल भारतीय सामाजिक समरसता अभियान की ओर से शोभायात्रा निकाली गई
विज्ञापन

विहिप के केंद्रीय मंत्री देवजी भाई रावत की अगुवाई में निकाली गई शोभायात्रा ऋषि कुल विद्यालय स्थित प्रतिमा स्थल पहुंच कर समाप्त हुई। सदस्यों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। देवजी भाई रावत ने कहा कि महाकाव्य रामायण के रचनाकार वाल्मीकि ने अपनी रचना के माध्यम से समाज को समरसता युक्त व छुआछूत मुक्त बनाने की बात कही है।
विज्ञापन


संगठन मंत्री राधेश्याम ने कहा कि पूरी तन्मयता के साथ संगठन इस कार्य में लगा हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिकृष्ण वाल्मीकि और संचालन विहिप नेता पवन श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर जय बहादुर, अशोक जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अमित आलोक पांडेय, स्वदेश स्वामी, हर्षित गौड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री वाल्मीकि महापंचायत की ओर से ऋषिकुल विद्यालय वाल्मीकि मंदिर में आरती पूजा की गई और भंडारा हुआ। सरपंच प्रदीप कुमार विनोद की देखरेख में आयोजित भंडारे में प्रसाद पाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ की ओर से आरती पूजा की गई और समाज के मेधावी बच्चों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सोमचंद्रा, हजारी लाल चौहान, श्याम लाल विकल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed