फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Valentine Week: With the beginning of Valentine's week, the prices of roses increased

Valentine Week : वैलेंटाइन सप्ताह के आगाज के साथ बढ़ गए गुलाब के भाव, गुलदस्तों के भी दाम बढ़े

Wed, 07 Feb 2024 12:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 12:17 PM IST
सार

वेलेंटाइन सप्ताह और शादियों के कारण फरवरी की शुरूआत से ही फूलों की मांग बढ़ने लगी। एक गुलाब का पीस सामान्य दिनों में 10-20 रुपये में आसानी से मिल जाता था। वहीं, इन दिनों इसकी कीमत 30-50 रुपये पहुंच गई है।

विज्ञापन
Valentine Week: With the beginning of Valentine's week, the prices of roses increased
वैलेंटाइन डे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत बुधवार को रोज डे से होगी। इसके लिए फूलों के बाजारों में चार चांद लगा दिए गए हैं। वहीं, सामान्य दिनों में 10-20 रुपये में बिकने वाले गुलाब के फूल 30-50 रुपये में बिक रहे हैं। साथ ही गुलदस्तों के दाम भी बढ़े हैं।

विज्ञापन


वेलेंटाइन सप्ताह और शादियों के कारण फरवरी की शुरूआत से ही फूलों की मांग बढ़ने लगी। एक गुलाब का पीस सामान्य दिनों में 10-20 रुपये में आसानी से मिल जाता था। वहीं, इन दिनों इसकी कीमत 30-50 रुपये पहुंच गई है। वहीं, गुलदस्तों की बात करें तो 150-200 रुपये की जगह अब ये 300 रुपये से अधिक में बिक रहे हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित फूल कारोबारी नेहा बताती हैं कि इस बार फरवरी महीने की शुरुआत से ही फूलों के कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। मांग बढ़ने के कारण कीमतों में भी उछाल आया है। वैलेंटाइन सप्ताह और शादी समारोह के चलते फूलों की अच्छी कीमत भी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबाग के फूल व्यापारी सुनील ने बताया कि इस समय बुके और गुलाब के पीस की मांग बढ़ गई है। वैलेंटाइन सप्ताह के कारण बाजार में फरवरी के पहले सप्ताह से ही फूलों की मांग बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed