फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPTET advertisement will not come on May 11, the examination will be postponed

11 मई को नहीं आएगा यूपीटीईटी का विज्ञापन, टलेगी परीक्षा

Mon, 10 May 2021 09:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 May 2021 09:48 PM IST
सार

  • विज्ञापन जारी न होने पर 18 मई से शुरू नहीं हो सकेगी आवेदन की प्रक्रिया
  • 25 जुलाई को प्रस्तावित परीक्षा टालने के लिए शासन को भेजा जा चुका है प्रस्ताव

विज्ञापन
UPTET advertisement will not come on May 11, the examination will be postponed
tet - फोटो : amar ujala

विस्तार

तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का टलना तय हो गया है। हालांकि इस पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है, लेकिन यूपीटीईटी के लिए 11 मई को प्रस्तावित विज्ञापन अब जारी नहीं होगा और न ही 18 मई से आवेदन की प्रक्रिया ही शुरू हो पाएगी। कोविड के कारण वर्ष 2020 में भी यूपीटीईटी का आयोजन नहीं कराया जा सका था। ऐसे में अभ्यर्थियों को कोविड के कारण यूपीटीईटी के लिए लंबा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


यूपीटीईटी के लिए जो कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। उसके अनुसार विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि 11 मई निर्धारित की गई है। 18 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी है और आवेदन की अंतिम तिथि एक जून प्रस्तावित है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि दो जून, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालने की अंतिम तिथि तीन जून निर्धारित की गई है। एडमिट कार्ड 14 जुलाई से डाउनलोड होने हैं और परीक्षा 25 जुलाई को प्रस्तावित है। इसके साथ ही 29 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी करने, दो अगस्त को आंसर की पर आपत्ति लेने की अंतिम तिथि, 18 अगस्त को फाइनल आंसर की जारी करने और 20 अगस्त को यूपीटीईटी का रिजल्ट जारी करने की तिथि प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


मंगलवार को प्रस्तावित तिथि पर विज्ञापन जारी न होने पर परीक्षा संबंधी पूरा कार्यक्रम प्रभावित होगा। अब न तो तय समय पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी और न ही अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा सकेंगी। हालांकि परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से परीक्षा टालने का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा चुका है, क्योंकि परीक्षा के आयोजन से जुड़े तमाम लोग कोरोना से संक्रमित हो गए थे। कोविड के कारण परीक्षा से संबंधित तैयारियां  भी नहीं की जा सकी हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि 11 मई को विज्ञापन जारी नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में परीक्षा का टलना भी तय है। प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed