{"_id":"694d33d840ab5070850c7c76","slug":"uppsc-scientific-officer-recruitment-results-declared-no-eligible-candidates-found-for-three-posts-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती के परिणाम घोषित, तीन पदों के लिए नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती के परिणाम घोषित, तीन पदों के लिए नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी
Thu, 25 Dec 2025 06:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Dec 2025 06:23 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विधि प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी के लिए हुए साक्षात्कार के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए। कंप्यूटर फॉरेंसिक क्षेत्र के अंतर्गत आरक्षित श्रेणी के तीन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले। इसलिए ये पद खाली रह गए।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विधि प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी के लिए हुए साक्षात्कार के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए। कंप्यूटर फॉरेंसिक क्षेत्र के अंतर्गत आरक्षित श्रेणी के तीन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले। इसलिए ये पद खाली रह गए।
विज्ञापन
आयोग की ओर से वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान क्षेत्र के 22, कंप्यूटर फॉरेंसिक के नौ और रसायन शास्त्र के तीन पदों के लिए जून 2023 में आवेदन मांगे गए थे। आयोग ने वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान क्षेत्र के सभी 22 पदों का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया था। इसी क्रम में बुधवार को कंप्यूटर फॉरेंसिक के 13 अभ्यर्थियों व रसायन शास्त्र क्षेत्र के लिए नौ अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ और इसके बाद दोनों ही क्षेत्रों के परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
कंप्यूटर फॉरेंसिक क्षेत्र में ओबीसी के दो व अनुसूचित जाति के एक पद के लिए योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले। इनके अलावा शेष छह पदों के लिए विशाल पाठक, रामानुज तिवारी, रवि गुप्ता, अजय सिंह, अभिषेक रंजन और वरुणा गौर को सफल घोषित किया गया है। इसी तरह से रसायन शास्त्र क्षेत्र के अंतर्गत शशांक शेखर तिवारी, शाल्वी अग्रवाल और ऋषभ पचौरी को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन
प्रोफेसर रिपर्टरी के लिए साक्षात्कार दो को
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयुष विभाग होम्योपैथी में प्रोफेसर रिपर्टरी के एक पद के लिए साक्षात्कार दो जनवरी को होगा। विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 27 तक मांगी आपत्तियां
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2025 पेपर 1 की उत्तर कुंजी बुधवार को जारी कर दी। परीक्षा नौ से 12 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी। आयोग की वेबसाइट पर उत्तर कुंजी प्रश्नपत्र मॉड्यूल के अनुसार अपलोड की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति 27 दिसंबर शाम छह बजे तक दर्ज कराई जा सकती है। आपत्ति जताने के लिए प्रत्येक प्रश्न पर 50 रुपये शुल्क भी जमा करना होगा।