फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Reservation for Ex-Servicemen in the posts of RO/ARO Group 'B'

यूपीपीएससी : आरओ/एआरओ समूह ‘ख’ के पदों पर पूर्व सैनिकों को आरक्षण

Fri, 29 Oct 2021 08:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Oct 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
UPPSC: Reservation for Ex-Servicemen in the posts of RO/ARO Group 'B'
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2021 के लिए आवेदन करने वाले भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को समूह ‘ख’ के पदों पर भी भर्ती के लिए पांच फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। अब तक यह लाभ केवल समूह ‘ग’ के पदों के लिए दिया जाता था। इस बाबत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सचिव जगदीश ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरओ/एआरओ-2021 का विज्ञापन पांच मार्च 2021 को जारी किया गया था और आवेदन की अंतिम तिथि आठ अप्रैल 2021 थी। इस बीच 16 मार्च 2021 को एक शासनादेश जारी हुआ, जिसके अनुसार 10 मार्च 2021 की अधिसूचना के तहत उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित और भूतपर्वू सैनिकों के लिए आरक्षण) (संशोधन) अधिनियम 2021 में राज्य के अधीनस्थ लोक सेवाओं और तत्संबंधी पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को प्रतिनिधित्व प्रदान किए जाने के लिए उन्हें समूह ‘ख’ के पदों पर भी पांच फीसदी आरक्षण प्रदान किए जाने की व्यवस्था लागू कर दी गई।

विज्ञापन

शासनादेश जब जारी हुआ, उस वक्त आरओ/एआरओ-2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही थी। ऐसे में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के विज्ञापन को भी संशोधित कर दिया गया है। संशोधित विज्ञापन के तहत अब उत्तर प्रदेश के आपात कमीशन प्राप्त अधिकारियों/अल्प कमीशन प्राप्त अधिकारियों/भूतपूर्व सैनिकों के लिए समूह ‘ग’ के पदों की भांति समूह समूह ‘ख’ के पदों पर भी पांच फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा और आयु सीमा में नियमानुसार छूट अनुमन्य होगी।

प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिले 10 प्रवक्ता
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्राविधिक श्क्षिा विभाग के तहत प्रवक्ता कंप्यूटर के 10 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। इनमें पांच पद अनारक्षित, तीन पद अन्य पिछड़ा वर्ग और दो पद अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। 20 एवं 21 अक्तूबर को हुए इंटरव्यू के आधार पर जिन अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है, उनमें दुर्गेश नंदिनी, प्रतिभा शर्मा, पारुल सहरावत, पूनम देवी, धर्मेंद्र पंाडेय, श्वेता मित्तल, ललित कुमार सारस्वत, दीपाली वर्मा, निवेदिता सिंह एवं पंकज शर्मा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed