फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC PCS 2016 final result declared

यूपीपीएसी ने घोषित किया पीसीएस परीक्षा-2016 का अंतिम चयन परिणाम, तीन पद रह गए खाली

Sat, 23 Feb 2019 07:43 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 23 Feb 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
UPPSC PCS 2016 final result declared
UPPSC - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश को 630 नए पीसीएस मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2016 का अंतिम चयन परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। कौशलपुरी, कानपुर की महिला अभ्यर्थी जयजीत कौर होरा ने टॉप किया है जबकि प्रतापगढ़ के विनोद कुमार पांडेय मेरिट में दूसरे और नैनी, प्रयागराज के नवदीप शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे। अंतिम चयन परिणाम आयोग की वेबसाइट और आयोग कार्यालय के सूचनापट पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन


पीसीएस-2016 की परीक्षा 26 प्रकार के 633 पदों पर भर्ती के लिए हुई थी लेकिन, विशेष चयन के तहत सहायक सेवा योजन अधिकारी के तीन पदों पर भर्ती के लिए किसी भी अभ्यर्थी ने विकल्प नहीं दिया था। रिक्त रह गए तीन पदों पर भर्ती पीसीएस परीक्षा-2019 के तहत होगी। पीसीएस-2016 की प्रारंभिक परीक्षा 20 मार्च 2016 को आयोजित की गई थी। अंतिम चयन परिणाम आने में तकरीबन तीन साल का वक्त लग गया। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 27 मई 2016 को घोषित किया गया था, जिसमें 14615 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा वर्ष 2016 में 20 सितंबर से पांच अक्तूबर तक आयोजित की गई थी लेकिन, इसका परिणाम आयोग ने पिछले साल 16 नवंबर को जारी किया, जिसमें 1993 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार 10 दिसंबर 2018 से 24 जनवरी 2019 तक आयोजित किया गया। इसमें 58 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 1935 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। साक्षात्कार पूरा होने के माह भर के भीतर ही आयोग ने अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अंतिम चयन परिणाम सर्वोच्च न्यायालय में आयोग की ओर से दाखिल विशेष अनुमति याचिका पर होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पदों का विवरण
पद का नाम-संख्या
नायब तहसीलदार-209 
डिप्टी कलेक्टर-53
डिप्टी एसपी-52
जिला प्रशासनिक अधिकारी परिवार कल्याण-18
जिला लेखा परीक्षा अधिकारी-59
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी-23
खंड विकास अधिकारी-21
असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर-14
जिला प्रोबेशन अधिकारी-07
वाणिज्य कर अधिकारी-56
सहायक श्रमायुक्त-03
उप निबंधक-14
जिला समाज कल्याण अधिकारी-03
सहायक आयुक्त सहकारिता-10

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed