फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water recedes from railway tracks after nine days; trains resume service between Jhunsi and Rambagh

Prayagraj : नौ दिन बाद रेलवे ट्रैक से हटा पानी, झूंसी से रामबाग वापस हुईं ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

Thu, 27 Aug 2026 02:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Aug 2026 02:40 PM IST
सार

बारिश और जलभराव के चलते पिछले नौ दिनों से प्रभावित रहा प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन का संचालन बुधवार से सामान्य हो गया है। ट्रैक से पानी हटाए जाने के बाद हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस निर्धारित प्लेटफॉर्म नंबर एक से संचालित हुई।

विज्ञापन
Water recedes from railway tracks after nine days; trains resume service between Jhunsi and Rambagh
रामबाग प्रयागराज रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन शुरू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बारिश और जलभराव के चलते पिछले नौ दिनों से प्रभावित रहा प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन का संचालन बुधवार से सामान्य हो गया है। ट्रैक से पानी हटाए जाने के बाद हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस निर्धारित प्लेटफॉर्म नंबर एक से संचालित हुई। अन्य ट्रेनों का भी बृहस्पतिवार से संचालन शुरू हो गया।

विज्ञापन


रामबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक से तीन तक पानी भर जाने के कारण रेल संचालन सुरक्षित नहीं रह गया था। सिग्नल भी फेल हो गए थे। इस वजह से विभूति एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर शिफ्ट किया गया था। इसके अलावा मऊ, बलिया और अन्य रूटों की ट्रेनों को झूंसी स्टेशन पर शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के महाप्रबंधक (जीएम) ने रामबाग स्टेशन का निरीक्षण किया था। इसके बाद पानी निकासी तेज की गई थी। ट्रैक साफ होने पर बुधवार को विभूति एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया। एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि बुधवार को विभूति प्लेटफॉर्म नंबर एक से चली। झूंसी शिफ्ट हुईं ट्रेनें बृहस्पतिवार से रामबाग से ही संचालित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed