{"_id":"6182c2e6d69e9a75fe4e8ebf","slug":"uppsc-commission-sought-information-from-the-candidates-of-staff-nurse-recruitment-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों से आयोग ने मांगी सूचना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों से आयोग ने मांगी सूचना
Wed, 03 Nov 2021 10:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने स्टॉफ नर्स / सिस्टर ग्रेड- 2 भर्ती परीक्षा 2021 में शामिल हुए अभ्यर्थियों से शैक्षिक दस्तावेजों की जानकारी मांगी है। ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने उक्त लिखित परीक्षा (कुल-85अंक में) 25 अंक व उससे अधिक व एवं अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति श्रेणी के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने 20 अंक व उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट http/uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थियों से ऑनलाइन दावे के समर्थन में समस्त शैक्षिक अंक पत्र, प्रमाण पत्र, अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र, आरक्षित श्रेणी की दशा में निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण पत्र तथा महिला अभ्यर्थी होने की दशा में पिता पक्ष की ओर से निवास प्रमाण पत्र सहित परंपरागत आवेदन पत्र देना होगा। ऐसे अभ्यर्थी आयोग की http/uppsc.up.nic.in के होम पेज पर ‘fill online delails for staff nurse/ sister grade 2(male/female) examination2021’ पर क्लिक करके आवश्यक सूचनाएं ऑनलाइन फार्मेट पर भरेंगे। सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि, लिंग, निवास, श्रेणी इत्यादि भरना है।
अभ्यर्थियों को यह सूचनाएं 13 नवंबर तक सही-सही एवं सावधानीपूर्वक देनी है। ऑनलाइन भरे गए फार्म सेट (आवेदन पत्र) को मुद्रित करके उसके साथ समस्त संलग्नकों (प्रत्येक वर्ष की अंक पत्र, उपाधि तथा अन्य दावों से संबंधित प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां एवं वरीयता प्रपत्र सहित) एक लिफाफे में भरकर 18 नवंबर तक लोकसेवा आयोग को पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से डाक अनुभाग के काउंटर पर उपलब्ध करा दें। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आरक्षण के दावे के संबंध में प्रस्तुत अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र डिजिटल पारूप में भी स्वीकार किए जाएंगे। परंतु उसके साथ निवास प्रमाण पत्र आवश्यक है।
विज्ञापन
संभागीय निरीक्षक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा -2020 की 21 नवंबर को होने वाली लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह परीक्षा प्रयागराज जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट- http/uppsc.up.nic.in से अपलोड कर सकते हैं।