{"_id":"60d9fd93f6ae9a3e43335e1e","slug":"uppsc-application-of-55-candidates-rejected-before-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : इंटरव्यू से पहले 55 अभ्यर्थियों के आवेदन अस्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : इंटरव्यू से पहले 55 अभ्यर्थियों के आवेदन अस्वीकृत
Mon, 28 Jun 2021 10:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:19 PM IST
सार
- आयुष (यूनानी) विभाग में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए एक एवं दो जुलाई को होने हैं इंटरव्यू
विज्ञापन
UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग में प्रवक्ता के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए 55 अभ्यर्थियों के आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर आवेदन अस्वीकृत किए जाने के कारणों को स्पष्ट किया गया है।
इन अभ्यर्थियों ने प्रवक्ता तहफ्फुजी व समाजी तिब, प्रवक्ता इल्मुल सैदला एवं प्रवक्ता निस्वां व कबालात के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए थे। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन सही पाए गए हैं, उनके इंटरव्यू एक एवं दो जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। आयोग ने जिन कारणों से आवेदन अस्वीकृत किए हैं, उनमें आयेग के मानक के अनुरूप दक्षता प्राप्तांक प्रतिशत से कम प्राप्तांक प्रतिशत धारित करने की वजह भी शामिल है।
इसके अलावा साक्षात्कार के लिए दक्षता प्राप्तांक प्रतिशत से कम प्राप्तांक प्रतिशत एवं स्नातकोत्तर अर्हता धारित न करने के कारण, दावों के समर्थन में कोई अभिलख संलग्न न करने, आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि तक स्नातकोत्तर अर्हता धारित न करने, संबंधित विषय इल्मुल सैदला में स्नातकोत्तर अर्हता धारित न करने के कारण भी अभ्यर्थियों के आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं।