{"_id":"612e7f8d8ebc3e5f26328052","slug":"uppsc-346-doctors-found-amid-fears-of-third-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी: तीसरी लहर की आशंका के बीच मिले 346 डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी: तीसरी लहर की आशंका के बीच मिले 346 डॉक्टर
Wed, 01 Sep 2021 12:44 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:44 AM IST
सार
- जनरल फिजिशियन के 102 और गायनकोलॉजिस्ट के 244 पदों पर हुआ चयन
- 1180 पदों के लिए हुए थे इंटरव्यू, अभ्यर्थी उपलब्ध न होने से 834 पद रह गए खाली
विज्ञापन
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच प्रदेश को 346 नए डॉक्टर मिल गए हैं। इनमें 102 गायनकोलॉजिस्ट और 244 जनरल फिजिशियन शामिल हैं। हालांकि इंटरव्यू 1180 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किए गए थे, लेकिन अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण 834 पद रिक्त रह गए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के तहत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी, श्रेणी-2 (लेवल-दो) के इन पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी किया।
गायनकोलॉजिस्ट के 590 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 10 से 18 अगस्त तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किए गए थे। इनमें 238 पद अनारक्षित, 159 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 123 पद अनुसूचित जाति, 11 पद अनुसूचित जनजाति और 59 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित थे।
साक्षात्कार के बाद आयोग ने 244 अभ्यर्थियों को श्रेष्ठताक्रम के अनुसार सफल घोषित किया, जिनमें टॉप फाइव में प्रियंका सिंह, सुमन कुमार, रीमा सोपरी, ऐमन अब्बासी एवं सबा आफरीन के नाम शामिल हैं। आयोग के उप सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित 59 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 156, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 120 और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 11 पद खाली रह गए। इन पदों पर भर्ती के लिए पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
वहीं, जनरल फिजिशियन के 590 पदों पर भर्ती के लिए 10 से 16 अगस्त तक आयोजित साक्षात्कार के आधार पर आयोग ने 102 अभ्यर्थियों को श्रेष्ठताक्रम के अनुसार चयनित घोषित किया है। इनमें टॉप फाइव में स्नेह प्रकाश पांडेय, कुशल पाल, मोहम्मद अदनान खान, देवेंद्र प्रताप यादव एवं अभिषेक पांडेय के नाम शामिल हैं।
जनरल फिजिशियन के 590 पदों में 238 पद अनारक्षित, 159 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 123 पद अनुसूचित जाति, 11 पद अनुसूचित जनजाति और 59 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित थे। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण अनारक्षित वर्ग के 136, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 59, अन्य पिछड़ा वर्ग के 159, अनुसूचित जाति के 123 और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 11 पद रिक्त रह गए। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पुनिर्वज्ञापन की संस्तुति की गई है।