फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC Result

असिस्टेंट प्रोफेसर दर्शनशास्त्र का रिजल्ट घोषित

Wed, 25 Sep 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
UPHESC Result
UPHESC Result
अंतिम रूप से चयनित घोषित किए गए तीन अभ्यर्थी
विज्ञापन

इंटरव्यू में बुलाए गए 23 में से 22 अभ्यर्थी उपस्थित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने मंगलवार को असिस्टेंट प्रोफेसर दर्शनशास्त्र के तीन पदों का रिजल्ट घोषित कर दिया। जनमेजय, क्षमा एवं राजपाल को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। इस तरह तीसरे चरण के इंटरव्यू के दौरान अब तक दो विषयों का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। बुधवार को किसी विषय का इंटरव्यू नहीं है। अगला साक्षात्कार अब 26 सितंबर को होगा।
प्रदेश के अशासकीय कॉलेजों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती होनी है। पहले चरण में इस विज्ञापन के तहत आयोजित 14 विषयों के इंटरव्यू के बाद सभी का अंतिम चयन परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। दूसरे चरण में तीन विषयों का इंटरव्यू स्थगित हो गया था, सो उनका परिणाम अभी रुका हुआ है। आयोग ने 23 सितंबर से तीसरे चरण का इंटरव्यू शुरू करा दिया है। इसके तहत सोमवार को चित्रकला के दो विषयों का परिणाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को भूगोल, अंग्रेजी और दर्शनशास्त्र विषय का इंटरव्यू था। दर्शनशास्त्र विषय में इंटरव्यू के लिए 23 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 22 उपस्थित हुए। इस विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के सामान्य के दो पद (एक महिला) और अनुसूचित जाति श्रेणी का एक पद है। इन तीन पदों पर जनमेय जायसवाल एवं क्षमा तिवारी को सामान्य वर्ग और राजपाल को अनुसूचित जाति वर्ग में अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है, जबकि अतिरिक्त अभ्यर्थियों यानी प्रतीक्षा सूची में सामान्य वर्ग के अचल तिवारी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed