फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC Five thousand candidates out of the examination, lock on the commission

यूपीएचईएससी : पांच हजार अभ्यर्थी बाहर, आयोग पर जड़ा ताला, पहले चरण की परीक्षा आज

Sat, 30 Oct 2021 01:52 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Oct 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
UPHESC Five thousand candidates out of the examination, lock on the commission
Prayagraj News : उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग दफ्तर पर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : प्रयागराज

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती के लिए 30 अक्तूबर को पहले चरण की परीक्षा होने जा रही है और शुक्रवार तक पांच हजार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए। नाराज अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएसी) के मेन गेट पर ताला जड़ दिया और देर शाम तक धरने पर बैठे रहे। हालांकि अभ्यर्थियों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकला। अभ्यर्थी आयोग से खाली हाथ लौट गए।

विज्ञापन


 आयोग के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना था कि उन्होंने आवेदन किए थे और फीस भी जमा की थी, लेकिन आयोग ने उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं किए। तकरीबन 6660 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र फंसे हुए थे। इस मसले पर बृहस्पतिवार को भी आयोग में हंगामा हुआ था, जिसके बाद आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर यह माना था कि 1786 अभ्यर्थियों ने फीस जमा की थी, लेकिन तकनीकी कारणों से उनके आवेदन अस्वीकृत की श्रेणी में चल गए। आयोग ने शुक्रवार को ऐसे अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए, लेकिन बाकी पांच हजार अभ्यर्थियों के प्रवेश जारी नहीं हुए। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आयोग के इकट्ठा होने लगे और वहां धरने पर बैठे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ी तो वहां कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। अभ्यर्थी मांग पर अड़े थे कि आयोग के अफसर उनसे मिलकर स्थिति स्पष्ट करें। जब कोई मिलने नहीं आया तो अपराह्न तीन बजे के आसपास अभ्यर्थियों ने आयोग के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। देर शाम तक अभ्यर्थी वहीं बैठे रहे। वे परीक्षा निरस्त करने की मांग कर रहे थे। आयोग की ओर से बताया गया कि अभ्यर्थियों ने आवेदन में गलती की है और इसी वजह से उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात आठ बजे अभ्यर्थी वहां से लौट गए। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी का कहना है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने किसी दूसरे रजिस्ट्रेशन नंबर पर फीस जमा कर दी थी। आयोग ने त्रुटि संशोधन के लिए पूर्व में एक सप्ताह का समय दिया था। तकरीबन 11 हजार अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन अपडेट किए थे। जिन्होंने आवेदन अपडेट नहीं किए, उनके प्रवेशपत्र जारी नहीं हो सके।

UPHESC Five thousand candidates out of the examination, lock on the commission
Prayagraj News : उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग दफ्तर पर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : प्रयागराज
आज 16 विषयों की होगी परीक्षा
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों भर्ती के लिए तीन चरणों में लिखित परीक्षा होनी है। 30 अक्तूबर को पहले चरण के तहत 16 विषयों की परीक्षा होनी है, जिसके लिए 33 केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि पहले 17 विषयों की परीक्षा प्रस्तावित थी, लेकिन विज्ञापन संख्या-46 के तहत एक विषय भूगर्भ विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पद के लिए कोई आवेदन न आने के कारण इस विषय की परीक्षा अब नहीं होगी।

शनिवार को परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से 11 और अपराह्नन दो से चार बजे तक होगी। दोनों पालियों में आठ-आठ विषयों की परीक्षा होनी है। दोनों पालियों की परीक्षा के लिए कुल 34824 अभ्यर्थी पंजीकृत है। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली की परीक्षा के लिए 16462 एवं दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 16576 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। बाद में 1786 अभ्यर्थियों के अलग से प्रवेश पत्र जारी होने पर परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed