फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC

आज आ सकता है असिस्टेंट प्रोफेसर उर्दू का रिजल्ट

Fri, 20 Sep 2019 01:55 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
UPHESC
UPHESC
एक अक्तूबर तक फंसा रहेगा तीन विषयों का परिणाम
विज्ञापन

23 सितंबर से शुरू होगा तीसरे चरण का साक्षात्कार
प्रयागराज। विज्ञापन संख्या 47 के तहत अशासकीय कॉलेजों में उर्दू विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 20 सितंबर को पूरा हो जाएगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग शुक्रवार देर शाम तक इस विषय का अंतिम चयन परिणाम जारी कर सकता है। वहीं, तीसरे चरण का साक्षात्कार 23 सितंबर से शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन संख्या 47 के तहत दूसरे चरण का साक्षात्कार दो सितंबर से शुरू हुई था। इन सभी विषयों का साक्षात्कार 20 सितंबर तक पूरा होना था लेकिन ओबीसी आरक्षण विवाद के मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के निर्देश पर उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने 12 एवं 13 सितंबर को प्रस्तावित अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा एवं कीट विज्ञान विषय का साक्षात्कार स्थगित कर दिया था। अब इन तीनों विषयों का स्थगित किया गया साक्षात्कार 30 सितंबर एवं एक अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

वहीं, 20 सितंबर को उर्दू विषय का साक्षात्कार पूरा होने जा रहा है। ऐसे में शुक्रवार देर शाम तक उर्दू विषय का अंतिम चयन परिणाम जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। 23 सितंबर से तीसरे चरण का साक्षात्कार शुरू होने जा रहा है, जो 24 अक्तूबर तक चलेगा। इस बीच आयोग को दूसरे चरण के स्थगित किए गए तीन विषयों का साक्षात्कार भी 30 सितंबर एवं एक अक्तूबर को पूरा कराना है। ऐसे में दूसरे चरण के इन तीन विषयों का अंतिम चयन परिणाम एक अक्तूबर या उसके बाद ही जारी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed