{"_id":"6b017ac813034bbc5d052bf3","slug":"upessc-principal-recruitment-exam-results-released-110-candidates-selected-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीईएसएससी : प्राचार्य भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 110 अभ्यर्थी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीईएसएससी : प्राचार्य भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 110 अभ्यर्थी चयनित
Sat, 21 Nov 2026 04:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 Nov 2026 04:34 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को अनुदानित महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 110 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। यह परिणाम (विज्ञापन 2/2026) विज्ञापित 111 पदों के सापेक्ष जारी किया गया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को अनुदानित महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 110 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। यह परिणाम (विज्ञापन 2/2026) विज्ञापित 111 पदों के सापेक्ष जारी किया गया है।
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में विशेष अपील के आदेश के अनुपालन में एक पद रोका गया है। इसके बाद 110 चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया गया है। आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राचार्य पद के लिए लिखित परीक्षा 24 सितंबर को कराई गई थी।
विज्ञापन
सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 27, 28, 30, 31 अक्तूबर और 17 नवंबर को आयोजित किए गए। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का विवरण और कट-ऑफ अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साक्षात्कार के समय वांछित अभिलेख प्रस्तुत न करने के कारण कुछ अभ्यर्थियों का चयन परिणाम औपबंधिक घोषित किया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक का विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि अंकित करनी होगी। यह सुविधा 21 नवंबर से आगामी एक सप्ताह तक उपलब्ध रहेगी। आयोग ने यह भी कहा गया है कि इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत कोई अलग से सूचना दिया जाना संभव नहीं होगा।
