फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Panchayat Chunav: Expressing dissatisfaction over reservation, 72 objections reached on first day

Up Panchayat Chunav : आरक्षण पर जताया असंतोष, पहले दिन पहुंचीं 72 आपत्तियां, सर्वाधिक ग्राम प्रधान पद के

Thu, 04 Mar 2021 09:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Chunav: Expressing dissatisfaction over reservation, 72 objections reached on first day
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
पंचायतों का आरक्षण तय होने के साथ शिकायतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पहले दिन ही 72 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। इनमें से अधिक आपत्तियां ग्राम प्रधानी को लेकर हैं। 
विज्ञापन


पंचायतों के आरक्षण का बुधवार को प्रकाशन किया गया। इसके बाद से ही शिकायतें आने लगीं थीं। बृहस्पतिवार से लिखित में भी आपत्तियां पहुंचने लगीं। ग्राम प्रधान के लिए 65, जिला पंचायत सदस्य के लिए पांच तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो आपत्तियां आई हैं। लोगों ने शासन की ओर से जारी गाइडलाइन की अनदेखी करके आरक्षण तय करने की शिकायत की है। उनकी यह आपत्ति भी है कि 1995 के आरक्षण की अनदेखी की गई है। आपत्तियां आठ मार्च तक की जा सकेंगी।
विज्ञापन

संजय गोयल ने मंडलायुक्त का संभाला कार्यभार

संयज गोयल ने बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने डीएम समेत अन्य अफसरों से मुलाकात की। साथ ही मंडलायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय गोयल मेघालय कैडर के 2004 बैच के आईएएस हैं। उत्तर प्रदेश में वह प्रतिनियुक्ति पर 2017 में आए। मूलत: लखीमपुर खीरी के संजय दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि स्नातक हैं। वह शिलांग में डीएम रह चुके हैं। यहां कोविड संक्रमण काल के दौरान राहत आयुक्त रहे। मध्यांचल विद्युत निगम में प्रबंध निदेशक समेत कई पदों पर रहे चुके हैं। कानून व्यवस्था के अलावा आगामी कुंभ और स्मार्ट सिटी के अंतर्गत होने वाले कार्यों पर उनका विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed