फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Nikay Chunav 2023 : भाजपा के गणेश केसरवानी बने प्रयागराज के नए महापौर, एक लाख 29 हजार मतों से सपा को हराया

Sat, 13 May 2023 05:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 May 2023 05:43 PM IST
सार

मुंडेरा मंडी परिसर में भारी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। ईवीएम एवं पोस्टल को मिलाकर कुल 494546 वैध वोट पड़े थे। भाजपा के गणेश केसरवानी ने पहले चरण में ही बढ़त बना ली जो अंत तक बरकरार रही। गणेश को पहले राउंड में 11897 वोट मिले।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023: Ganesh Kesarwani of BJP became the new mayor of Prayagraj, defeating SP by one lakh 29 t
Prayagraj News : महापौर पद पर निर्वाचित होने के बाद विजयी मुद्रा में गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रयागराज नगर निगम के चुनाव में भाजपा के उमेश चंद्र गणेश केशरवानी ने एकतरफा जीत हासिल की। उन्होंने 235675 वोट हासिल कर सपा के अजय श्रीवास्तव को 129386 मतों के अंतर से हराया। सपा को छोड़कर मेयर पद के अन्य किसी प्रत्याशी की जमानत नहीं बची। भाजपा ने सदन में भी पूर्ण बहुमत हासिल कर ली और पार्टी के 56 पार्षद चुने गए हैं। नगर निगम में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पार्टी को बहुमत मिली है। खास यह कि महापौर भी उसी दल का है। 19 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित चुने गए हैं और संख्या बल के लिहाज से दूसरे नंबर पर हैं।

मुंडेरा मंडी परिसर में भारी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। ईवीएम एवं पोस्टल को मिलाकर कुल 494546 वैध वोट पड़े थे। भाजपा के गणेश केसरवानी ने पहले चरण में ही बढ़त बना ली जो अंत तक बरकरार रही। गणेश को पहले राउंड में 11897 वोट मिले। वहीं सपा के अजय को 5026 मत प्राप्त हुए। आगे की चरणों में भी इसी अनुपात में अंतर बढ़ता गया और भाजपा के गणेश ने 129386 मतों के अंतर से रिकार्ड जीत हासिल की।
 

UP Nikay Chunav 2023: Ganesh Kesarwani of BJP became the new mayor of Prayagraj, defeating SP by one lakh 29 t
प्रयागराज के नवनिर्वाचित महापौर भाजपा के गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला।

दूसरे स्थान पर रहे सपा के अजय को 106289 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के प्रभा शंकर मिश्र 40486 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं चौथे स्थान पर रहे बसपा के सईद अहमद को 36799 वोट मिले हैं। खास यह कि एआईएमआईएम प्रत्याशी मो.नकी खान का मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अच्छी पकड़ दिखी और उन्होंने 24023 वोट प्राप्त किए। आम आदमी पार्टी के मो.कादिर को 14253 वोट मिले। 2060 मतदाताओं ने नोटा का बटन दिखाया। यह संख्या नौ प्रत्याशियों को मिले मतों से अधिक है।

मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने विजयी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र सौंपा। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा, डीएम संजय कुमार खत्री समेत अन्य अफसर मतगणना के दौरान मुंडेरा मंडी परिसर में मौजूद रहे। डीएम का कहना है कि मतगणना शांतिपूर्वकढंग से संपन्न हो गई। कहीं से किसी तरह की शिकायत नहीं रही।

UP Nikay Chunav 2023: Ganesh Kesarwani of BJP became the new mayor of Prayagraj, defeating SP by one lakh 29 t
प्रयागराज नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला

प्रत्याशी पार्टी मिले मत

 

उमेश चंद्र गणेश केशरवानी भाजपा 235675

अजय कुमार श्रीवास्तव सपा 106289

मो.कादिर आम आदमी पार्टी 14253

मो.नकी खान एआईएमआईएम 24023

 

प्रभा शंकर मिश्रा कांग्रेस 40486

सईद अहमद बसपा 36799

अजीत कुमार पटेल प्रगतिशील समजा पार्टी 2836

कृष्ण कुमार साहू परिवर्तन समाज पार्टी 3629

 

नरेश मौर्या जन अधिकारी पार्टी 2928

अभिलाषा गुप्ता निर्दलीय 3329

गणेशजी त्रिपाठी निर्दलीय 1696

गुड्डू गुप्ता निर्दलीय 975

 

नंदू निर्दलीय 2097

मो.नसीम हाशमी निर्दलीय 1110

डॉ.नीरज निर्दलीय 1968

प्रदीप कुमार निर्दलीय 5205

 

बाल मुकुंद निर्दलीय 2562

मनोज कुमार उपाध्याय निर्दलीय 2012

रमेश कुमार निर्दलीय 1327

राजेश कुमार निर्दलीय 1866

 

शैलेंद्र कुमार प्रजापति निर्दलीय 1311

नोटा                         2060

कुल                         494456

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023: Ganesh Kesarwani of BJP became the new mayor of Prayagraj, defeating SP by one lakh 29 t
प्रयागराज नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के महानगर अध्यक्ष हैं गणेश केसरवानी

प्रयागराज के महापौर पद पर निर्वाचित भाजपा के प्रत्याशी गणेश केसरवानी वर्तमान में भाजपा के प्रयागराज महानगर अध्यक्ष भी हैं। कार्यकर्ता के रूप में इनकी कड़ी मेहनत और निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने इन्हें प्रत्याशी बनाया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से इनके कार्यों की सराहना करते हुए वोट देने की अपील की थी। गणेश एक बार नगर निगम के कृष्णानगर कीडगंज के पार्षद रह चुके हैं, जबकि निवर्तमाम में इनकी पत्नी पार्षद हैं।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023: Ganesh Kesarwani of BJP became the new mayor of Prayagraj, defeating SP by one lakh 29 t
चुनाव परिणाम आने के बाद उत्साहित समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

मीरापुर में भाजपा प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत

नगर निगम पार्षद पद के चुनाव में सबसे बड़ी जीत वार्ड-87 (मीरापुर) से भाजपा प्रत्याशी साहिल अरोरा को मिली। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के हरीश त्रिपाठी को 3218 वोटों से शिकस्त दी।

मीरापुर में कुल 4782 वोट पड़े, जिसमें साहिल अरोरा को 3649 और हरीश त्रिपाठी को 431 वोट मिले। इसके बाद सबसे बड़ी जीत कर्नलगंज वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी आनंद घिल्डियाल को मिली। उन्होंने अपने निकटत प्रतिद्वंद्वी भाजपा की सीमा ओझा को 2765 मतों से पराजित किया। आनंद को 3250 और भाजपा की सीमा को महज महज 485 वोट मिले।

 

सबसे रोमांचक मुकाबला वार्ड-42 (गंगानगर) में देखने को मिला। इस वार्ड में महज आठ वोटों से जीत-हार हुई। गंगानगर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल को 1138 और सपा उम्मीदवार शमशाद अहमद को 1130 वोट मिले। खास यह कि प्रत्याशियों के बीच जीता-हार का जो अंतर रहा, उससे अधिक वोट नोटा को मिले। इस वार्ड में नोटा को 22 मत प्राप्त हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed