फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Keshav did not go to CM Yogi's meeting, speculations of rift got fueled again

UP : सीएम योगी की बैठक में नहीं गए केशव, मनमुटाव के कयासों को फिर मिली हवा

Sun, 21 Jul 2024 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 05:17 PM IST
सार

कुछ दिनों पहले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में डिप्टी सीएम केशव ने संगठन को सरकार से बड़ा बताया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गुई थी और चर्चा होने लगी कि उनके व सीएम योगी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
UP: Keshav did not go to CM Yogi's meeting, speculations of rift got fueled again
केशव प्रसाद मौर्य और योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश भाजपा में संगठन और सरकार के बीच मनमुटाव के कयासों को शनिवार को फिर हवा मिली। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कुंभ की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हुए। जबकि सीएम की अध्यक्षता मेें हुई इस बैठक में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और फूलपुर सांसद के अलावा स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे। उधर, नंदी के घर आशीर्वाद देने भी सीएम और डिप्टी सीएम अलग-अलग पहुंचे, जिसे लेकर चर्चाएं होती रहीं।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में डिप्टी सीएम केशव ने संगठन को सरकार से बड़ा बताया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गुई थी और चर्चा होने लगी कि उनके व सीएम योगी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से डिप्टी सीएम की मुलाकात ने चर्चाओं को और बल दिया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव के आधिकारिक एक्स हैंडल से यह बयान ट्वीट भी किया गया था। संगठन और सरकार के बीच मनमुटाव की चर्चा को तब और बल मिला जब शनिवार को डिप्टी सीएम कुंभ की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1:30 बजे के करीब सर्किट हाउस पहुंचे। इसके बाद उनकी अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई लेकिन इसमें डिप्टी सीएम शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पार्टी नेताओं का कहना है कि व्यस्तता के कारण डिप्टी सीएम में ज्यादा देर नहीं रुक सके और इसी वजह से बैठक में शामिल भी नहीं हुए। हालांकि, पिछले भीतरखाने यह चर्चा भी होती रही कि पिछले दिनों हुए घटनाक्रम के कारण डिप्टी सीएम बैठक में शामिल नहीं हुए। इस बैठक में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल शामिल रहे। उधर मंत्री नंदी के घर उनके बेटे व बहू को आशीर्वाद देने भी सीएम और डिप्टी सीएम के अलग-अलग समय पर पहुंचने को लेकर भी तमाम तरह के कयास लगाए जाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed