फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: High Court summons DGP, displeased over non-compliance with orders by the police.

यूपी : पुलिस की ओर से आदेशों का पालन न होने से नाराज हाईकोर्ट ने डीजीपी को बुलाया

Wed, 26 Aug 2026 04:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Aug 2026 04:29 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में घटना के कथित समय और सीसीटीवी फुटेज में दर्ज समय के बीच अंतर को लेकर राज्य सरकार से मांगा गया जवाब दाखिल न होने पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
UP: High Court summons DGP, displeased over non-compliance with orders by the police.
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में घटना के कथित समय और सीसीटीवी फुटेज में दर्ज समय के बीच अंतर को लेकर राज्य सरकार से मांगा गया जवाब दाखिल न होने पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों की ओर से आदेशों के अनुपालन में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक सितंबर को तलब किया। यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ ने दिया है।

विज्ञापन


यह मामला महोबा के पुष्पराज सिंह उर्फ बबलू की जमानत अर्जी से जुड़ा है। 16 जुलाई 2026 को कोर्ट ने राज्य सरकार को घटना के कथित समय और 21 जून 2025 की सीसीटीवी फुटेज के समय में अंतर होने पर जवाबी हलफनामा मांगा था। 19 अगस्त तक जवाब दाखिल नहीं होने पर कोर्ट ने कहा था कि पुलिस अधिकारी अदालत के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे जमानत अर्जियां काफी समय तक लंबित रहती हैं।
विज्ञापन


इसी पर कोर्ट ने डीजीपी को 24 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर यह स्पष्ट करने का आदेश दिया था। कहा था कि पुलिस अधिकारी अदालत के आदेशों का अनुपालन क्यों नहीं कर रहे हैं। साथ ही महाधिवक्ता को भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 अगस्त को राज्य की ओर से दाखिल उपस्थिति से छूट के प्रार्थनापत्र को मंजूर कर लिया। लेकिन, एक सितंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है। महाधिवक्ता को भी उपस्थित होने के लिए कोर्ट ने कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed