फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP By Election: Congress clarifies its position regarding seat sharing, claims victory of India alliance

UP By Election : सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने स्पष्ट की स्थिति, इंडिया गठबंधन की जीत का किया दावा

Sat, 24 Aug 2024 03:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Aug 2024 03:16 PM IST
सार

कांग्रेस प्रयागराज सहित कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की फिराक में है और इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। शनिवार को राहुल गांधी का दौरा भी इसी चुनाव के मद्देनजर जोड़कर देखा जा रहा है। इसके पहले सपा और भाजपा के लोग भी फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम और दौरा करके जनता के बीच अपनी मौजूदगी जाहिर कर चुके हैं। 

विज्ञापन
UP By Election: Congress clarifies its position regarding seat sharing, claims victory of India alliance
अविनाश पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस लिया है। प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया जा रहा है। बसपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा फिलहाल फूलपुर विधानसभा के लिए कर दी है। शेष सीटों पर अभी विचार चल रहा है। इसी तरह कांग्रेस, सपा और भाजपा में भी कई नामों पर विचार चल रहा है। कुछ ही दिनों में स्थिति स्पष्ट हो सकती है। सबसे ज्यादा असमंजस की स्थिति कांग्रेस की बनी हुई है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रयागराज सहित कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की फिराक में है और इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। शनिवार को राहुल गांधी का दौरा भी इसी चुनाव के मद्देनजर जोड़कर देखा जा रहा है। इसके पहले सपा और भाजपा के लोग भी फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम और दौरा करके जनता के बीच अपनी मौजूदगी जाहिर कर चुके हैं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी के आगमन के मद्देनजर प्रयागराज पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी के प्रभारी अविनाश पांडेय ने यूपी में विधानसभा उप चुनाव को लेकर कहा कि टिकट चाहे जिसको मिले उप चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की ही जीत होगी। टिकट को लेकर कोई असमंजस और विवाद की स्थिति सपा के साथ नहीं है। हम लोग मिल बैठकर आपसी सहमति से ही प्रत्याशियों का चयन करेंगे। जल्द ही सीटों का बंटवारा भी हो जाएगा। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए सपा और कांग्रेस दोनों दल पूरी ताकत के साथ लगेंगे। जिस तरह से देश में माहौल चल रहा है और अपराध चरम पर है उससे यह स्पष्ट है कि भाजपा सभी सीटों पर हारने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed