{"_id":"62efe4c6b0d4a731c92763f3","slug":"up-board-secretary-created-fake-whatsapp-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"forgery : यूपी बोर्ड के सचिव का बनाया फर्जी व्हाट्सएप एकाउंट, कई अधिकारियों को फोन कर गलत सिफारिशें भी कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
forgery : यूपी बोर्ड के सचिव का बनाया फर्जी व्हाट्सएप एकाउंट, कई अधिकारियों को फोन कर गलत सिफारिशें भी कीं
Sun, 07 Aug 2022 09:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 07 Aug 2022 09:43 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला को कुछ दिन पहले पता चला कि उनकी फोटो और नाम से किसी ने व्हाट्एप एकाउंट बनाया है। वह प्रदेश के तमाम अधिकारियों को व्हाट्सएप कॉल कर गलत सिफारिशें कर रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिव्यकांत शुक्ला की फोटो और नाम से किसी जालसाज ने व्हाट्स एप एकाउंट बनाया और कई अधिकारियों को धमकी दी। अधिकारियों को फोन कर गलत सिफारिशें भी कीं। सचिव को जानकारी हुई तो उन्होंने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला को कुछ दिन पहले पता चला कि उनकी फोटो और नाम से किसी ने व्हाट्एप एकाउंट बनाया है। वह प्रदेश के तमाम अधिकारियों को व्हाट्सएप कॉल कर गलत सिफारिशें कर रहा है। वह भी धमकी के अंदाज में। पांच अगस्त को उसने वाराणसी के प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप सिंह और आजमगढ़ के प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज किया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने जब दिव्यकांत को बताया तो उन्होंने उस नंबर पर फोन किया। जालसाज ने उन्हें भी धमकी दी। इसके बाद दिव्यकांत शुक्ला ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि वह एक जिम्मेदार पद पर है। उनकी फोटो, नाम और और पद का जालसाज दुरुपयोग कर रहा है। तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर धारा 420, 507 और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। मोबाइल नंबर किस आईडी पर लिया गया था, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन